Site iconSite icon SHABD SANCHI

शादी के दिन दूल्हे की हादसे में मौत, सामान लेने जा रहा था बाजार

accidentaccident

accident


The groom died in an accident on the wedding day: रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। हादसे में दूल्हे रजनीश आदिवासी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रजनीश की बारात रविवार को सोहागी के सोनौरी बहराइच जानी थी।

बारात जाने के लिए सभी रिश्तेदार भी घर आए थे। तैयारी के दौरान वह अपने एक साथी के साथ सामान लेने बाइक से बाजार जा रहा था, तभी हाइवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सडक़ पर गिर पड़े और ट्रक के पहियों से कुचल गए। रजनीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह परिजनों को समझाइश देकर ट्रक को पुलिस थाने लेकर आई। वहीं क्षतविक्षत अवस्था में पड़े युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया।

Exit mobile version