मुबंई। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 16 फरवरी की रात भारत पहुंच रहे हैं। विदेश मंत्रालय से जो जानकारी आ रही है उसके तहत वे 16 से 19 फरवरी तक मुंबई और नई दिल्ली के कार्यक्रमों में हिस्सा लेगे। फ्रांस के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। जानकारी के तहत पीएम मोदी के निमंत्रण पर फ्रांस के राष्ट्रपति भारत दौरे पर आ रहे है।
ऐसा है फ्रांस के राष्ट्रपति का कार्यक्रम
राष्ट्रपति मैक्रों सोमवार देर रात मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरेगे। 17 फरवरी को वे प्रधानमंत्री मोदी से मुंबई के लोक भवन में मुलाकात करेंगे। इसके बाद राजभवन के दरबार हॉल में दोनों नेता समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान करेंगे और संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी करेंगे। इसी दिन ताज महल पैलेस होटल में इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम आयोजित होगा, जबकि शाम को गेटवे ऑफ इंडिया पर इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन एंड कल्चरल कमेमोरेशन 2026 का संयुक्त उद्घाटन किया जाएगा।
फ्रांस के राष्ट्रपति जाऐगे नईदिल्ली
18 फरवरी को फ्रांस के राष्ट्रपति नई दिल्ली रवाना हो जाएगे। यह वे भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेंगे। 19 फरवरी को वे उद्घाटन समारोह, कंट्री पवेलियंस का दौरा, लीडर्स प्लेनरी और वर्किंग लंच में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय से जो जानकारी आ रही है उसके तहत दोनों नेता होराइजन 2047 रोडमैप के तहत रक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार, अनुसंधान, ऊर्जा और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। साथ ही इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग और वैश्विक व क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा। राष्ट्रपति मैक्रों की यह यात्रा भारत-फ्रांस संबंधों को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
