Site iconSite icon SHABD SANCHI

इन 5 शेयरों की एक्स-डिविडेंड तारीख 6 नवंबर है! कल ही खरीदने में मिलेगा Dividend?

Oil India Top Stocks Thursday Market Direction WatchlistOil India Top Stocks Thursday Market Direction Watchlist

Oil India सहित ये शेयर गुरुवार को बदलेंगे बाजार की दिशा

यदि आप भी डिविडेंड लेने के बारे में सोच रहे हैं तो तो जान लें कि कल यानी 6 नवंबर 2025 को कुछ कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इसका मतलब है कि इस तारीख को अगर आप शेयर खरीदते हैं, तो आपको इस बार का डिविडेंड नहीं मिलेगा. भारत में T+1 सेटलमेंट सिस्टम लागू है.

इसका मतलब है कि शेयर खरीदने के एक दिन बाद ही यह आपके डिमेट अकाउंट में क्रेडिट होते हैं. इसलिए, डिविडेंड पाने के लिए शेयर 6 नवंबर 2025 तक आपके डिमेट अकाउंट में होना जरूरी है. 5 नवंबर यानी आज गुरु नानक देव की जयंती के चलते मार्केट बंद रहे हैं. ऐसे में आज आप स्टॉक नहीं खरीद सकते थे इसलिए जिन्होंने 4 नवंबर या उससे पहले शेयर खरीदे थे उन्हें ही इस बार डिविडेंड मिलेगा.

यहाँ जानिए एक्स-डिविडेंड डेट क्या होती है?

एक्स-डिविडेंड डेट वह आखिरी तारीख होती है जो तय करती है कि किसको कंपनी का डिविडेंड मिलेगा. अगर आप इस तारीख या इसके बाद शेयर खरीदते हैं, तो आपको डिविडेंड नहीं मिलेगा. सिर्फ वे निवेशक जो एक्स-डिविडेंड डेट से पहले शेयर खरीदकर रखते हैं, डिविडेंड के हकदार होंगे. डिविडेंड का मतलब है कंपनी का मुनाफा शेयरहोल्डर्स में बांटना. यह निवेशकों को पैसे कमाने का स्थिर तरीका देता है और दिखाता है कि कंपनी मुनाफे में मजबूत और भरोसेमंद है.

कैसे होते हैं डिविडेंड

डिविडेंड अलग-अलग तरह के हो सकते हैं मसलन फाइनल, बीच में (इंटरिम) या कभी-कभी विशेष (स्पेशल) डिविडेंड और इसे आसान भाषा में समझने की कोशिश करें तो अगर आप डिविडेंड पाना चाहते हैं, तो शेयर एक्स-डिविडेंड डेट से पहले खरीदना और रखना जरूरी है.

HPCL Dividend News

HPCL ने 29 अक्टूबर को 5 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से इंटरिम डिविडेंड देने की घोषणा की थी, जिसकी एक्स-डिविडेंड डेट 6 नवंबर है.

Nippon Life India Asset Management Dividend News

निप्पॉन ने 30 अक्टूबर को 9 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से इंटरिम डिविडेंड देने की घोषणा की थी, जिसकी एक्स-डिविडेंड डेट 6 नवंबर है.

TD Power System Dividend News

TD Power System ने 30 अक्टूबर को 1 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया था. इसकी भी एक्स-डिविडेंड डेट 6 नवंबर है.

Vaibhav Global Dividend News

वैभव ग्लोबल ने 30 अक्टूबर को 1.50 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से इंटरिम डिविडेंड देने की घोषणा की थी, जिसकी एक्स-डिविडेंड डेट 6 नवंबर तक है.

Exit mobile version