दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में 30 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए चुनावी रण पूरी तरह सज चुका है। कांग्रेस और बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिए है। कांग्रेस पार्टी ने घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है, तो भाजपा के नए चेहरे आशुतोष तिवारी हैं, जिनके पीछे संगठन और नरोत्तम मिश्रा का रसूख दिखाने की कोशिश की जा रही है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस के दिग्गज और राजघराने से ताल्लुक रखने वाले घनश्याम सिंह हैं।
सोमवार को नामांकन का आखिरी मौका
दतिया उप चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव कार्यक्रम तय कर रखे है। जिसके तहत अब नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 जुलाई है। 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 16 जुलाई को उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। 30 जुलाई को वोटिंग होगी। वहीं, 3 अगस्त को दतिया उपचुनाव के रिजल्ट घोषित किए जाऐगे।
कुछ ऐसी है दतिया की सियासत
दतिया की राजनैतिक सियासत पर नजर दौड़ाई जाए तो कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह दतिया के सियासी गलियारों में एक बड़ा और जाना-पहचाना नाम हैं। वह दो बार के विधायक रह चुके हैं और उनका ताल्लुक तत्कालीन रियासत दतिया राजघराने से है। क्षेत्र में उनकी पहचान एक शांत, शालीन और लगातार सक्रिय रहने वाले जमीनी नेता के रूप में होती है।
तो वही दतिया सीट से भाजपा ने आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है। जिसके बाद से ही नरोत्तम समर्थकों में भारी आक्रोश है और सामूहिक इस्तीफों का दौर चल रहा है, क्योकि इस चुनाव के लिए पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा प्रबल दावेदार रहे है और वे कुछ समय से क्षेत्र में सक्रिय होकर उपचुनाव जीतने के लिए अपनी तैयारी कर लिए, लेकिन बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया और नए चेहरा दतिया में उतारा दिया है।
भोपाल की मीटिंग में माने नरोत्तम
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में बढ़ते आक्रोष और स्तीफे के बीच भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर एक हाई-लेवल सीक्रेट मीटिंग हुई है। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के साथ डॉ. नरोत्तम मिश्रा की लंबी चर्चा हुई। इस बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने साफ कर दिया है कि प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ही रहेंगे और कार्यकर्ताओं के भावावेश में दिए गए इस्तीफे संगठन स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव डॉ. नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में ही लड़ा जाएगा।
नरोत्तम दतिया रवाना
भोपाल में हुई हाई लेवल मीटिंग के बाद डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा दतिया के लिए रवाना हो गए है। उन्होने कहा कि पार्टी का जो भी निर्देष होगा उस पर काम किया जाएगा, बहरहाल दतिया की राजनीति के दिग्गज माने जाने वाले नरोत्तम मिश्रा को टिकट न दिए जाने से बीजेपी को डर है कि पार्टी के लोग ही चुनाव में गड़बड़ न कर दें। जिससे दूसरे उम्मीदवारों को इसका फायदा हो जाए, यही वजह है कि पार्टी ने नरोत्तम मिश्रा को भोपाल तलब करके उनसे गहन चर्चा की और उन्हे पार्टी का मार्गदर्शक बनाकर दतिया रवाना किया है।

