Rewa News : विस्थापितों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने जिला पंचायत अध्यक्ष को घेरा, वैकल्पिक भूमि की मांग

District Panchayat President

The displaced people surrounded the District Panchayat President in front of the Collector’s office : रीवा जिले के दुआरी तालाब से विस्थापित परिवारों ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय के सामने बड़ा प्रदर्शन किया और जैसे ही जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल वहाँ पहुंचीं, विस्थापितों ने उन्हें घेर लिया। पीड़ित परिवारों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए वैकल्पिक भूमि और उचित पुनर्वास की जोरदार मांग की।

अध्यक्ष नीता कोल ने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को स्थानीय विधायक और उप मुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर जल्द से जल्द उचित विस्थापन की व्यवस्था करवाएंगी। उन्होंने प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि कब्जाधारियों को हटाने से पहले उनका पूर्ण पुनर्वास सुनिश्चित होना चाहिए, जबकि शासन स्तर पर इन कब्जाधारियों को पट्टा देने की योजना चल रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले आठ वर्षों से हाईकोर्ट के निर्देश पर दुआरी तालाब में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है, लेकिन विस्थापितों का आरोप है कि प्रशासन ने केवल चुनिंदा लोगों के घर ही गिराए हैं और कई पक्के मकानों को छोड़ दिया गया है। इस दौरान उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी तीखा विरोध जताया और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *