रीवा समेत एमपी के इन शहरों की जर्जर पुल होगी शानदार, एमपीआरडीसी ने बनाई ऐसी कार्ययोजना

भोपाल। मध्यप्रदेश की जर्जर पुलों को एक बार फिर ठीक करने का काम किया जाएगा। इसके लिए एमपीआरडीसी ने कार्ययोजना बना लिया है। जिसके तहत पुलों की मरम्मत करके यातायात सुगम बनाया जाएगा। इसके लिए साढ़े 19 करोड़ रूपए खर्च किए जाएगे। जानकारी के तहत एमपीआरडीसी ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, धार, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, उज्जैन, रीवा आदि शहरों की अपनी सड़कों पर बने पुल का ठीक करने के लिए यह तैयारी कर लिया है।

भोपाल, धार और उज्जैन खंड

भोपाल, धार और उज्जैन खंड के एक करोड़ 34 लाख रुपये और नर्मदापुर, छिंदवाड़ा और रीवा डिवीजन में 1.98 लाख रुपये खर्च करके पुलों के मारम्मत का कार्य करवाऐगा। इसी तरह धार और इंदौर खंड में राऊ-महू-मंडलेश्वर रोड पर नौ माइनर ब्रिज तथा थांदला-लिमडी रोड पर चार माइनर पुलों की मरम्मत दो करोड़ 48 लाख रुपये से की जाएगी।

उज्जैन, इंदौर और धार खंड

उज्जैन, इंदौर और धार खंड के नीमच-मनासा-रामपुरा रोड, ताल-गोगापुर रोड, देवास-निवाड़ी रोड, आष्टा-कनोट रोड, मंडलेश्वर-कसरावद रोड, बड़वाह-धमनोद रोड, थांदला-कुशलगढ़ रोड पर 12 पुलों की मरम्मत 2.30 करोड़ रुपये से की जाएगी।

भोपाल खंड

भोपाल खंड में बरेली-पिपरिया रोड के तीन पुल, विदिशा-अहमदपुर-गैरतगंज रोड, सुल्तानपुर रोड के दो पुल, भोजपुरा-मकसूदनगढ़ रोड के दो पुल, भोपाल बैरसिया रोड के दो पुल के साथ ही ग्वालियर में भिंड-मिहोना-गोपालपुरा रोड, करैरा-भितरवार रोड, परोंद-फतेहगढ़-अशोकनगर रोड के दो पुलों की मरम्मत चार करोड़ 14 लाख रुपये से की जाएगी।

छिंदवाड़ा खंड

छिंदवाड़ा खंड के सिवनी-बालाघाट रोड के तीन पुल, लालबर्रा-समनापुरा रोड के एक पुल के साथ जबलपुर के 17 पुलों की मरम्मत का काम तीन करोड़ 27 लाख रुपये से होगी।

नर्मदापुरम खंड

नर्मदापुरम खंड के पिपरिया-मटकुली रोड के नौ पुल, नर्मदापुरम-तिमरनी रोड के सात पुल, खंडवा-ऐशपुर-हरदा रोड के 11 पुलों की मरम्मत का काम दो करोड़ 85 लाख रुपये से होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *