दुल्हन ने पुलिस से कहा शादी करा दो, गैंगस्टार दुल्हे को थाना उठा ले गई थी पुलिस

भोपाल। हाथों में मेहंदी, चेहरे पर हल्दी और गले में माला पहने एक दुल्हन अपनी शादी की फरियाद लेकर थाना पहुच गई और उसने पुलिस से मिन्नते करते हुए कहा कि साहब हमारी शादी करवां दो, नही तो हम बर्बाद हो जाएगें। यह मामला एमपी की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना से सामने आया है। दुल्हन का कहना था कि होने वाले पति को 2 घंटे के लिए रिहा कर दो। नहीं तो यही कस्टडी में ही फेरे करा दो।

कर रही थी लव मैरिज

पुलिस से जो जानकारी आ रही है उसके तहत आकाश नामक युवक और युवती लव मैरिज कर रहे थें। दोनो का 6 सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। बताया जाता है कि दोनों एक ही कॉलोनी के रहने वाले है। दोनों की जान पहचान हो गई और वे एक दूसरे से मोहब्बत करने लगे।

आकाश के अपराधों की जानकारी से नकारती नही प्रेमिका

पुलिस के मुताबिक आकाश और युवती एक ही मोहल्ले के रहने वाले है। आकाश के तमाम अपराधों से वाकिफ थी। उसे यह भी पता था कि आकाश पर हत्या सहित दर्जन भर मामले विचाराधीन हैं। इसके बाद भी वह यह कह रही थी कि उसे आकाश के अपराध की जानकारी नही थी। आकाश ने युवती से वादा किया था कि शादी के बाद वह अपराध का रास्ता छोड़ देगा और कही दूसरी जगह दोनों जाकर अपने गृहस्थ जीवन की अच्छे तरह से शुरूआत करेगे।

दूल्हे को मंडप से उसे उठा ले गई थी पुलिस

दरअसल, थाना क्षेत्र में सक्रिय इलीगल गैंग के सरगना आकाश उर्फ भूरा हड्डी की शादी युवती से दिन में होने वाली थी। इसी दौरान पुलिस पहुंची और मंडप से न सिर्फ गैंगस्टर दूल्हा को बल्कि उसके साथियों को भी पुलिस ले गई थी।

पुजारी का किए थें अपहरण

जानकारी के तहत पकड़ा गया आरोपी और उसके साथियों पर एक पुजारी के अपहरण का आरोप था। जिसके चलते पुलिस दुल्हा आकाश समेत शादी में शामिल होने के लिए पहुचे उसके अन्य साथियों को पकड़ कर थाने ले गई।

इस तरह के अपराधों को अंजाम दे रही गैंग

इलीगल गैंग अवैध शराब की तस्करी, अड़ीबाजी, ब्लैकमेलिंग, रंगदारी जुआ और सट्‌टा अपना मुख्य कारोबार है। गिरोह के गुर्गे, पंचशील नगर, श्यामला हिल्स, टीटी नगर, कमला नगर, शाहजहांनाबाद और कोहेफिजा थाना क्षेत्र में एक्टिव हैं। आकाश पर ड्रग तस्करी और सुपारी लेकर मारपीट करने जैसे गभीर अपराध भी दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *