Site iconSite icon SHABD SANCHI

मऊगंज जिले के बहुती जलप्रपात में मिला युवती का शव

MauganjMauganj

Mauganj

The body of a young woman was found in the Bahuti waterfall of Mauganj district: मऊगंज जिले के बहुती जलप्रपात में एक युवती का शव मिला है। जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने जलप्रपात के नीचे पानी में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। नईगढ़ी थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। और स्थानीय लोगों की मदद से पथरीले और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र से शव को बाहर निकाला गया। मृतका की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

युवती आसमानी रंग का कुर्ता-सलवार पहने हुई थी। शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत तीन से चार दिन पहले हुई होगी। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नई गढ़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस युवती की पहचान के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों को गुमशुदा युवतियों से मिलान के लिए सूचना भेजी गई है।

Exit mobile version