Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा के गढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक का खंडवा में मिला शव, 20 दिन पूर्व हुई थी सगाई

खंडवा। रीवा के गढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक 26 वर्षीय हनी सिंह का शव खंडवा जिले में इंदौर रोड के पास पाया गया है। पेड़ में लटकता शव होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और जांच की। पुलिस के अनुसार पुलिस आरक्षक मूलतः बड़वानी जिले में राजपुर के पास मुरैना गांव का रहने वाला था और वह रीवा जिले के गढ़ थाने में पुलिस आरक्षक के पद पर सेवाएं दे रहा था।

5 दिन की छुट्टी लेकर जा रहा था गांव

जो जानकारी आ रही है उसके तहत पुलिस आरक्षक हनी सिंह 5 मई को थाने से 5 दिन की छुट्टी लेकर गृह ग्राम के लिए निकला था। इंदौर रोड पर पेड़ में लटकता हुआ शव मिलने के बाद मामला संदेहास्पद हो गया है। प्रथमदृष्टा में पुलिस इसे सुसाइड मान रही है, हांलाकि पुलिस की जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा की यह मामला सुसाइड का है या फिर आरक्षक के मौत की वजह कुछ और ही है।

20 दिन पूर्व हुई थी सगाई

जो जानकारी आ रही है उसके तहत 26 साल के पुलिस आरक्षक हनी सिंह की शादी होने वाली थी और 20 दिन पहले उसकी सगाई हुई थी। शुक्रवार को इंदौर रोड पर बालाजी कालोनी के समक्ष पेड़ पर शव रस्सी के फंदे पर झूलता पाया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से संपर्क किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version