Site icon SHABD SANCHI

बिहार सरकार की बदलेगी तस्वीर, खरमास उतरते ही 15 अप्रैल तक गठन, बीजेपी का बनेगा मुख्यमंत्री

बिहार पोलटिक्ल न्यूज। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफे के बाद बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है, कि आखिर कार बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन होगा और नई सरकार का गठन कब होने वाला है। नई सरकार के गठन को लेकर हांलाकि आधिकारिक रूप से अभी डेट का ऐलान नही किया गया है, लेकिन जो खबरें आ रही है उसके तहत 14 अप्रैल को खरमास उतरते ही 15 अप्रैल तक नई सरकार का गठन हो सकता है।

10 अप्रैल को नीतिश लेगे शपथ

ऐसी भी जानकारी आ रही है कि नीतीश कुमार फिलहाल कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे और वे आगामी 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। 11 अप्रैल तक नीतिश कुमार सीएम पद से स्तीफा दे सकते है। जिसके बाद बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया होगी।

अब होगा बैठकों का दौर

जानकारी के तहत बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम एवं सरकार के गठन को लेकर जल्द ही एनडीए की बैठक होने की संभावना है। जिसमें तय होगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा। अभी तक विसात से जो बाते निकल कर आ रही है उसके तहत नीतिश कुमार के बेटे निशांत कुमार समेत दो लोगो को डिप्टी सीएम बनाया जाने पर चर्चा तेजी से हो रही है, ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री बीजेपी से बनाया जा सकता है।

बिहार में राजनीतिक हलचल के मुख्य बिंदु

Exit mobile version