Site iconSite icon SHABD SANCHI

अभिनेत्री ने पति से अलग होने का लिया फैसला, साहो और यारियां जैसी फिल्मों में किया है काम

अभिनेत्री एवलिन शर्मा। साहो’ और ‘यारियां’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत चुकी अभिनेत्री एवलिन शर्मा अपने पति तुषान से अलग हो रही हैं। उन्होंने इंडो-ऑस्ट्रेलियन डेंटल सर्जन तुषान भिंडी से 2021 में शादी कर ली। बाद में वे दो बच्चों के माता-पिता भी बने। अब खबर आ रही है कि एवलिन और तुषान ने अलग होने का फैसला कर लिया है।

बच्चों की परवरिश साथ मिलकर करेंगे

अभिनेत्री ने साफ कहा कि दोनों अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला शांतिपूर्ण तरीके से और आपसी सहमति से लिया गया है.एवलिन का कहना है कि वे अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत पुराने दोस्ती भरे रिश्ते और बच्चों की जिम्मेदारी के साथ करना चाहते हैं.

एवलिन शर्मा का काम

एवलिन शर्मा 2012 से 2019 तक हिंदी फिल्मों में काफी एक्टिव रहीं। इस दौरान उन्होंने रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी (2013), यारियां और वरुण धवन व इलियाना डिक्रूज की फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।

Exit mobile version