लाडली बहना योजना। मध्यप्रदेश की एक करोड़ से ज्यादा महिलाएं अपने पैसों को लेकर इन दिनों परेशान है और वे एक दूसरे से जानकारी ले रही है कि लाडली बहना का पैसा खाते में कब आएगा। दरअसल 15 जनवरी को सीएम मोहन यादव नर्मदापुरम जिले से बहनों के खाते में पैसे भेजने वाले थें, लेकिन नर्मदापुरम का कार्यक्रम स्थगित हो जाने से बहनों के खाते में पैसे भेजने वाली यह डेट भी टल गई है। ऐसे में बहनों को अपने पैसों के लिए अभी इंतजार करना होगा।
कार्यक्रम स्थगित होने से रूका पैसा
जो जानकारी आ रही है उसके तहत सीएम मोहन यादव का नर्मदापुरम जिले के माखननगर का कार्यक्रम टल गया है, वे अब 16 जनवरी को माखननगर के कार्यक्रम में हिस्सा लेगे। यह कार्यक्रम सांदीपनि विद्यालय के पास के मैदान में आयोजित किया जा रहा है। यहां वे अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे। उनका माखननगर में रोड शो भी होगा।
16 जनवरी को लाडली बहनों को देगे पैसे
ऐसी जानकारी आ रही है कि सीएम मोहन यादव का 15 जनवरी के बजाय 16 जनवरी को माखन नगर का कार्यक्रम उसी तरह से प्रस्तावित है। ऐसे में उम्मीद है कि सवा करोड़ महिलाओं के खाते में सीएम मोहन यादव 16 जनवरी को 1500-1500 रूपए भेजेगें।
देगें यह सौगात
सीएम मोहन यादव कार्यक्रम में करीब 100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। वे लाड़ली बहना योजना में प्रदेशभर की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। सीएम मोहन यादव, राष्ट्रकवि माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर माखननगर में नवनिर्मित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस का लोकार्पण करेंगे। 101 फीट के राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण भी करेंगे।
