Tesla Bengaluru Showroom Opening Date: अमेरिका की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla ने भारत में अपना चौथा शोरूम शुरू करने की घोषणा की है. कंपनी ने X में पोस्ट कर खुद इसकी जानकारी दी है. Tesla India ने Bengaluru Tesla Showroom की अनाउंसमेंट का तरीका भी ऐसा निकाला जिससे लोग काफी खुश हुए. कंपनी ने लिखा See You Soon In Namma Bengaluru यानी बेंगलुरु में जल्दी मिलते हैं.
बेंगलुरु में टेस्ला शोरूम कब खुलेगा
Tesla Bengaluru Showroom Inauguration Date: टेस्ला ने अभी ओपनिंग डेट नहीं बताई है, लेकिन कंपनी का फोकस तेजी से बढ़ते साउथ इंडियन मार्केट पर है। बेंगलुरु में IT हब होने की वजह से यहां हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल्स और EV इंटरेस्टेड कस्टमर्स की संख्या अच्छी है।
भारत में टेस्ला के 4 शो रूम
Tesla Showrooms In India List: बेंगलुरु में शो रूम खुलने के बाद यह भारत में टेस्ला का चौथा शो रूम बन जाएगा।
Tesla Showroom Mumbai: टेस्ला का पहला शो रूम मुंबई में खुला था जो मेकर मैक्सिटी मॉल, BKC में है.
Tesla Showroom Delhi: टेस्ला का दूसरा शोरूम दिल्ली में है जो एरोसिटी में वर्ल्डमार्क-3, 8,200 sq ft का एक्सपीरियंस सेंटर है.
Tesla Showroom Gurugram: गुरुग्राम में सोहना रोड पर बड़ा सेंटर खुला, जहां सेल्स, सर्विस और डिलीवरी होती है।
Tesla Model Y Price In India
टेस्ला ने भारत में फ़िलहाल सिर्फ मॉडल Y को लॉन्च किया है. इसकी कीमत 59.89 लाख एक्स शो रूम है. कंपनी सितंबर से कार्स की डिलेवरी शुरू करने वाली है. मॉडल Y के दो वेटिएंट हैं RWD और लॉन्ग रेंज RWD.
