फरीदाबाद जेल में आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या, अयोध्या में राम मंदिर उड़ाने की रची थी साजिश

हरियाणा। रविवार की देर रात हरियाणा के फरीदाबाद जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप मर्डर केस में बंद अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जट नाम के कैदी पर है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही बैंरक में बंद थें और देर रात उसने नुकीली चीज से अब्दुल पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों को हाई सिक्योरिटी वाली बैरक में रखा गया था। घटना की जानकारी लगते ही जेल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुचे और जेल में घटी घटना को लेकर जांच कर रहे है।

गुजरात एटीएस ने की थी गिरफ्तारी

पकड़ा गया आतंकी अब्दुल अयोध्या में राम मंदिर उड़ाने की साजिश रची थी। उसे गुजरात के एटीएस ने 2 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया था। जांच में यह जानकारी सामने आई थी कि वह अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट के कुख्यात आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में था। अब्दुल की गिरफ्तारी के समय जांच एजेंसियों को उसके पास से दो जिंदा हैंड ग्रेनेड मिले थे, जिनको बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया था। उसके पास राम मंदिर से जुड़े वीडियो एवं कुछ जरूरी जानकारी भी मिली थी।

अक्षय हत्याकांड में बंद था आरोपी अरूण चौधरी

जेल के अंदर आंतकी अब्दुल की हत्या करने वाला कैदी अरुण चौधरी चर्चित अक्षय शर्मा हत्याकांड का आरोपी है। उसे पंजाब में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। उसे कठुआ जेल से फरीदाबाद की इस जेल में शिफ्ट किया गया था। अरूण चौधरी जम्मू जिले का रहने वाला है। उसने जेल प्रशासन पर रिश्वत लेने का आरोप भी लगाया था। जिसके बाद जेल प्रशासन उस पर सख्त हो गया और उसे फरीदाबाद की जेल के हाई सुरक्षा वाली बैरक में रखा गया था। उसी बैरक में आंतकी अब्दुल भी बंद था।

10वीं पास अब्दुल ऐसे आया आंतकी संगठन के संपर्क में

अब्दुल रहमान यूपी के मिल्कीपुर का रहने वाला था। वह 10वीं कक्षा तक पढ़ाई किए हुए था। वह मंहगें मोबाईल का उपयोग करता था। जांच में पता चला था कि अब्दुल सोशल मीडिया अकाउंट पर भड़काऊ वीडियो अपलोड करता था। वह पहले टिकटॉक पर अपना अकाउंट बनाकर भड़काऊ वीडियो डालना शुरू किया। टिकटॉक पर बैन लगने के बाद अब्दुल इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गया। भड़काऊ वीडियो को देखकर अब्दुल आतंकी अबू सूफियान की नजरों में आ गया। इसके बाद अब्दुल रहमान को अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट ने ब्रेनवॉश कर आतंक की ऑनलाइन ट्रेनिंग दे रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *