Site iconSite icon SHABD SANCHI

Income Tax Portal पर तकनीकी दिक्कतें बढ़ीं, OTP समस्या से ITR Filing…

Technical glitches on the Income Tax portal have increased; ITR filing is affected by OTP issues.Technical glitches on the Income Tax portal have increased; ITR filing is affected by OTP issues.

Technical glitches on the Income Tax portal have increased; ITR filing is affected by OTP issues.

Income Tax Portal पर रविवार को कई सारे टैक्स देने वाले लोगों को तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। पोर्टल की धीमी लोडिंग की समस्या और ओटीपी समय पर नहीं मिलने की शिकायत के कारण इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। रिटर्न फाइलिंग के समय सीमा नजदीक आने से पोर्टल पर बड़े ट्रैफिक के कारण ऐसी दिक्कतें देखने को मिल सकती है जिससे व्यक्तिगत टैक्स देने वाले लोगों और टैक्स प्रोफेशनल्स दोनों पर असर पड़ता देखा जा सकता है।

Income Tax Portal पर क्या रही इसकी मुख्य समस्या

कई यूजर्स ने इस पर शिकायत की है की इनकम टैक्स पोर्टल खुलने में सामान्य से ज्यादा समय लग रहा है वही लॉगिन करने के लिए या फिर वेरिफिकेशन करने के लिए जरूरी ओटीपी समय पर प्राप्त नहीं हो रहा है। इसके चलते आईटीआर दाखिल करने प्रोफाइल अपडेट करने और अन्य ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने में भी दिक्कतें होरही है। कुछ यूजर्स नहीं अभी बताया कि बार-बार लोगिन करने के बावजूद उनका पोर्टल सही तरीके से रिएक्शन नहीं दे रहा था। हालांकि तकनीकी समस्या सभी यूजर्स के लिए एक जैसे बिल्कुल नहीं थी और अलग-अलग क्षेत्र में इसका अलग-अलग असर भी देखने को मिला।

ये भी पढ़े: RBI Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में आई गिरावट

तकनीकी दिक्कतों के पीछे क्या हो सकती है इसकी वजह

आइटीआर फाइलिंग की अंतिम अवधि में ई-फाइलिंग पोर्टल पर एक साथ बड़ी संख्या में यूजर्स एक्टिव हो जाते हैं इससे सर्वर पर ज्यादा दबाव देखा जाता है जिसके कारण वेबसाइट की स्पीड स्लो हो जाती है और ओटीपी डिलीवरी में दिक्कत होने लगती है। हालांकि इस मामले में किसी भी साइबर हमले या सुरक्षा संबंधित समस्या की पुष्टि नहीं की गई है इसलिए इन तकनीकी दिक्कतों को केवल सर्वर लोड और सिस्टम पर बढ़ते ट्रैफिक के रूप में ही समझना चाहिए।

टैक्सपेयर्स और प्रोफेशनल्स पर इसका असर

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और टेक्स कंसल्टेंट के अनुसार अंतिम समय में रिटर्न दाखिल करने वाले टैक्स देने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ओटीपी नहीं मिलने क्या पोर्टल धीमा होने से ई वेरीफिकेशन और रिटर्न सबमिशन की प्रक्रिया लंबी हो जाती है इसके लिए tax देने के लिए अंतिम दिन का इंतजार करने की बजाय समय रहते आईटीआर दाखिल कर लेना चाहिए। यदि पोर्टल पर तकनीकी समस्या आती है तो कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करना ही बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

ये भी पढ़े: ITR Deadline: 31 जुलाई चूकने पर सिर्फ जुर्माना नही देने होगे, बड़े नुकसान…

अब आगे क्या है स्थिति

आयकर विभाग की तरफ से पोर्टल को सुचारू बनाए रखने के लिए समय-समय पर तकनीकी सुधार होते रहते हैं अगर ट्रैफिक ज्यादा रहता है तो सिस्टम के सामान्य होने में समय लग जाता है। कर देने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वह केवल आधिकारिक वेबसाइट इनकम टैक्स पोर्टल का ही उपयोग करें और किसी भी अन्य तकनीकी अपडेट के लिए विभाग के आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। यह खबर केवल उपलब्ध तथ्य और रिपोर्ट पर आधारित है इसे किसी भी प्रकार की निवेश की सलाह नहीं समझे।

Exit mobile version