Site icon SHABD SANCHI

सतना में रिश्वत लेते केन्द्र में पकड़ा गया टीचर्र, मचा हड़कंप

सतना। सतना जिले के रामपुर बाघेलान के सज्जनपुर में मंगलवार को संकुल केंद्र का जन शिक्षक महेंद्र पांडे को रीवा लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। पकड़े गए जन शिक्षक के खिलाफ भष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

ऐसी थी शिकायत

लोकायुक्त एसपी रीवा ने जानकारी देते हुए बताया कि मनोज प्रताप सिंह, ने शिकायत किया था कि क्रमोन्नति प्रकरण में ट्रेजरी द्वारा आपत्ति लगाते हुए उनके प्रकरण वापस कर दिया गया है। जिसको सुधार कर पुनः ट्रेजरी भेजने के लिए महेंद्र पांडे, जन शिक्षक, संकुल केंद्र, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सज्जनपुर, तहसील रामपुर बाघेलान, सतना द्वारा 1500 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।

1200 रूपए की ले रहा था रिश्वत

रीवा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने के लिए टीम बनाई गई थी और शिकायत कर्त्ता ने संकुल टीचर्र को जैसे रिश्वत के रूपए दे रहा था। वहां मौजूद टीम ने 1200 रूपए की रिश्वत लेते हुए ट्रेप कर लिया है और आगे की कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version