Tata Motors को मिला 70 हजार गाड़ियों का ऑर्डर! शेयर पर रहेगी नजर

Stocks to Watch: देश की ऑटो सेक्टर की नामी कंपनी Tata Motors Passenger का शेयर आने वाले दिन यानी कल बुधवार को निवेशकों की रडार में रह सकता है. गौरतलब है कि, कंपनी ने बताया कि उसकी इंडोनेशिया की सहायक कंपनी पीटी टाटा मोटर्स डिस्ट्रीब्युसी इंडोनेशिया ने अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर हासिल किया है. दरअसल मंगलवार के कारोबारी सत्र में कंपनी का स्टॉक 0.32% की मामूली बढ़त के बाद 378.60 रुपए के लेवल पर बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप 1.36 लाख करोड़ रुपए है.

इंडोनेशिया से मिला तगड़ा ऑर्डर

आपको बताएं कंपनी ने मंगलवार यानी आज 10 फरवरी को स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी PT Tata Motors Distribusi Indonesia ने 70,000 कमर्शियल वाहनों का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर प्राप्त किया है. इसमें 35,000 योद्धा पिक-अप ट्रक और 35,000 अल्ट्रा T.7 ट्रक सप्लाई करना है.

यहाँ से मिला ऑर्डर!

कंपनी ने बताया कि इस आर्डर के तहत Tata Motors अपनी सब्सिडियरी कंपनी को 35,000 योद्धा पिक-अप ट्रक और 35,000 अल्ट्रा T.7 ट्रक सप्लाई करेगी. कंपनी ने आगे बताते हुए कहा कि, यह ऑर्डर इंडोनेशिया के प्रमुख राष्ट्रीय प्रोजेक्ट कोपरासी देसा और केलुराहन मेराह पुतिह का हिस्सा है, जो कृषि सप्लाई चेन को आधुनिक बनाने, ग्रामीण सहकारी समितियों को सशक्त करने और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने पर केंद्रित है.

योद्धा पिक-अप ट्रक और अल्ट्रा T.7 क्या हैं और इनकी पॉवर

Tata कंपनी का यह वाहन, कठिन इलाकों, भारी भार और लंबी दूरी के लिए डिज़ाइन किया गया है. यह फार्म-टू-मार्केट ट्रांसपोर्टेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जहां इलाके और विश्वसनीयता पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता. वहीं, अल्ट्रा T.7 एक आधुनिक ट्रक है, जो उच्च दक्षता, बेहतर अपटाइम और ड्राइवर कम्फर्ट के साथ आता है. यह शहरी और ग्रामीण दोनों नेटवर्क में माल ढुलाई को सुगम बनाएगा.

कंपनी के अधिकारी का बयान

PT Tata Motors Distribusi Indonesia के डायरेक्टर आसिफ शमीम ने बताया यह ऑर्डर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय कमर्शियल वाहनों की बढ़ती स्वीकृति और ग्राहकों के विश्वास को दर्शाता है. टाटा योद्धा और अल्ट्रा T.7 निरंतर प्रदर्शन, उच्च अपटाइम और कुशल परिचालन अर्थव्यवस्था के लिए डिज़ाइन किए गए हैं. इनकी तैनाती इंडोनेशिया में कृषि लॉजिस्टिक्स को बेहतर बनाएगी.

शेयरों में निवेशक क्या करें

गौर करने वाली बात है कि ऑर्डर तगड़ा है और इसका असर साफ तौर पर इसके शेयरों में कल यानी बुधवार के बाजार में नज़र आयेगा इसलिए निवेशक थोड़ी रिसर्च और करके या किसी वित्तीय जानकार से समझ कर निवेश कर सकते हैं. निवेश से पहले और पुख्ता जानकारी निकाल लें फिर निवेश करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *