Site iconSite icon SHABD SANCHI

Tanya Mittal Unfollowed Neelam Giri : Bigg Boss 19 से बाहर आते ही तान्या ने बदला रंग

तान्या मित्तल ने नीलम गिरी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया — Bigg Boss 19 अपडेटतान्या मित्तल ने नीलम गिरी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया — Bigg Boss 19 अपडेट

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने नीलम गिरी को किया अनफॉलो

Tanya Mittal Unfollowed Neelam Giri: बिग बॉस 19 की 2 कंटेस्टेंट तान्या मित्तल और नीलम गिरी दोनों ही बिग बॉस के घर में काफी अच्छी दोस्त बन चुकी थी। दोनों की दोस्ती इतनी मजबूत हो चुकी थी कि फैंस को लगने लगा था कि यह जोड़ी अंत तक साथ में रहेगी। परंतु जैसा कि शाहरुख खान कहते हैं सब दिखावा है असली रंग बाद में आता है, ऐसा ही बिग बॉस 19 खत्म होते ही हुआ। और, दोनों की दोस्ती में दरार आ गई। सबसे चौंकाने वाला मोड तब सामने आया जब तान्या मित्तल ने नीलम गिरी को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया।

Tanya Mittal Unfollowed Neelam Giri

तान्या मित्तल ने पैपराज़ी को दिया जवाब

हाल ही में बिग बॉस 19 के घर से बाहर आने के बाद तान्या मित्तल पैप्स से इंटरेक्ट करते हुए दिखाई दीं। जहां पर पैप्स ने तान्या मित्तल से नीलम गिरी को ब्लॉक करने के बारे में पूछा कि ,’उन्होंने नीलम गिरी को ब्लॉक क्यों किया है’? इसपर तान्या मित्तल ने जवाब दिया ‘क्योंकि घर से बाहर आने के बाद उन्हें पता चला कि नीलम गिरी ने कुछ वीडियो में तान्या मित्तल को फेक और झूठी बताया है। पोस्ट शो इंटरव्यूज में नीलम गिरी ने तान्या मित्तल के बारे में काफी कुछ बुरा भला कहा है जिसकी वजह से तान्या मित्तल को काफी बुरा लगा और इसीलिए उन्होंने नीलम गिरी को अनफॉलो कर दिया।

क्या शो में तान्या और नीलम की दोस्ती फेक थी?

देखा जाए तो बिग बॉस 19 के घर में तान्या मित्तल और नीलम की दोस्ती काफी लंबे समय तक कायम थी। दोनों एक दूसरे को काफी सपोर्ट करती थी। यहां तक की इन दोनों ने एक दूसरे को इमोशनल सपोर्ट भी प्रदान किया। कभी कोई घर का मेंबर इन्हें कुछ कह देता था तो दोनों एक साथ मिलकर उससे डील करती थीं। इसलिए दर्शकों को लगा की यह दोनों एक दूसरे के साथ जेनुइन बांड शेयर कर रही हैं। नीलम ने भी तान्या का साथ हर कदम पर दिया। तान्या को जब कभी घर वाले ट्रोल करते तो नीलम तान्या के साथ मजबूती से खड़ी होती थी।

और पढ़ें: Dhurandhar OTT Rights To Netflix: नेटफ्लिक्स ने आदित्य धर के साथ की अब तक की सबसे महंगी OTT डील

परंतु शो में एक ऐसा मोड़ आया जब तान्या मित्तल फरहाना के नजदीक जाती हुई दिखाई दी और शायद इसीलिए नीलम गिरी तान्या से दूर होती चली गई। हालांकि घर वालों ने तान्या मित्तल को इस बात को लेकर घेरा था। उन्होंने नीलम को छोड़कर फरहाना से वफादारी निभाने पर सवाल भी किया था। शायद इसी की वजह से घर से बाहर निकलते ही नीलम गिरी ने तान्या की इमेज पर सवाल उठाने खड़े कर दिए हैं।

कुल मिलाकर इस घटना से यह साफ होता है कि रियलिटी शो की दोस्ती और बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक साथ नहीं निभाते। यह केवल गेम डायनामिक्स होते हैं जो धीरे-धीरे धुंधले पड़ जाते हैं।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version