Site iconSite icon SHABD SANCHI

Controversy Queen Tanya Mittal: बिग बॉस 19 के घर से बाहर आने के बाद भी कम नहीं हो रहा चर्चाओं का सफर

Tanya Mittal मीडिया से बात करते हुए, बिग बॉस 19 के बाद भी जारी चर्चाओं और प्रतिक्रियाओं के बीच नजर आती हुईंTanya Mittal मीडिया से बात करते हुए, बिग बॉस 19 के बाद भी जारी चर्चाओं और प्रतिक्रियाओं के बीच नजर आती हुईं

Tanya Mittal: बिग बॉस 19 के बाद भी जारी चर्चाओं का सिलसिला

Controversy Queen Tanya Mittal: Bigg Boss 19 का घर इस बार केवल खिताब जीतने वालों के लिए नहीं बल्कि कंटेस्टेंट के लिए भी काफी यादगार रहा। जी हां, सारे कंटेस्टेंट शो से निकलने के बाद में भी सुर्खियों का विषय बने हुए हैं। इनमें से एक नाम है तान्या मित्तल का, जो शो में अपनी स्ट्रेटजी, ग्लैमरस पर्सनालिटी,कॉन्फिडेंट एटीट्यूड तथा बड़बोली ज़बान के लिए काफी चर्चा में रहीं। परंतु बिग बॉस के बाहर आने पर भी उनका ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।

Controversy Queen Tanya Mittal

तान्या मित्तल ने bigg boss 19 से बाहर आते ही शुरू कर दी कॉन्ट्रोवर्सी

जी हां, सोशल मीडिया पर तान्या एक नहीं बल्कि अलग-अलग विवादित खबरों का हिस्सा बन रही हैं। इन्हें सुनकर इनके फैंस भी हक्के बक्के हो रहे हैं। कभी स्टाइलिस्ट को पेमेंट न करने की खबर, तो कभी शादीशुदा व्यक्ति से अफेयर में होने की खबर। तान्या जैसे-जैसे मीडिया में इंटरव्यू दे रही हैं वैसे-वैसे विवादों का बादल गहराता जा रहा है। यहां तक की तान्या ने बिग बॉस 19 के किसी भी फैमिली मेंबर्स से कनेक्शन न रखने पर भी बात कही है।

हाल ही में तान्या मित्तल ने इंटरव्यू के दौरान सोशल मीडिया यूज़र्स को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने यह तक कह दिया कि यदि वे अपने घर की लिफ्ट और अपने घर का लैविश लाइफस्टाइल दिखाएंगी तो क्या मीडिया वाले और सोशल मीडिया यूज़र्स उनके और उनके परिवार के खिलाफ की गई अपनी बुरी बातों को वापस ले लेंगे। हालांकि तान्या इस दौरान बड़े-बड़े ब्रांड शूट और ग्लैमरस प्रोजेक्ट की बात करती हुई नजर आई। अब यह समझ नहीं आ रहा है कि यह सब पब्लिसिटी स्टंट है या तान्या फिर से अपनी बड़बोले पन की वजह से विवाद इकट्ठा कर रही हैं।

और पढ़ें: Kritika Kamra-Gaurav Kapur’s Love Story: कृतिका-गौरव की जोड़ी बनी सोशल मीडिया का न्यू रोमांटिक सेंसेशन

शो पर लाई 800 साड़ियों की पेमेंट अब भी है बाकी

जैसे ही तान्या मित्तल बिग बॉस 19 के घर से बाहर आई वैसे ही तान्या मित्तल की स्टाइलिस्ट की पोस्ट आना शुरू हो गई। तान्या मित्तल की स्टाइलिस्ट रिद्धिमा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए यह दावा किया कि तान्या मित्तल की टीम किराए के आउटफिट्स वापस नहीं कर रही और ना ही पेमेंट कर रही हैं। स्टाइलिश ने यहां तक दावा किया कि शो के 1 दिन पहले जब तान्या के पास bigg boss 19 में ले जाने के लिए कपड़े नहीं पहुंचे थे तब उनकी टीम मेंबर ने रिद्धिमा शर्मा को धमकी दी थी और उन्होंने इस मैसेज को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। हालांकि फिलहाल यह सारे पोस्ट रिद्धिमा शर्मा द्वारा डिलीट कर दिए गए हैं।

इसके अलावा तान्या मित्तल पर शादीशुदा व्यक्ति से अफेयर में होने का भी आरोप लग रहा है, जो खुद उनकी बिग बॉस 19 की क्लोज फ्रेंड नीलम गिरी ने लगाया है। हालांकि इस पर भी तान्या मित्तल कोई सफाई नहीं दे रही। और, कंटेस्टेंट को ब्लॉक करने की बात पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्हें बिग बॉस 19 के किसी भी कंटेस्टेंट से कोई वास्ता नहीं रखना क्योंकि किसी ने भी तान्या मित्तल को इमोशनली सपोर्ट नहीं किया।

ऐसा पहली बार हो रहा है कि बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद शो के विनर से ज्यादा शो की एक कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन चर्चा में है। हालांकि सोशल मीडिया एक्सपर्ट की माने तो सबसे ज्यादा पब्लिसिटी तान्या और फरहाना भट्ट ही भुनाएंगे।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version