Site iconSite icon SHABD SANCHI

Tamil Nadu Exit Poll Result : तमिलनाडु का अभेद किला नहीं ढहा सकी भाजपा, डीएमके का बोलबाला

Tamil Nadu Exit Poll Result : तमिलनाडु में 23 अप्रैल को सभी 234 सीटों के लिए एक साथ वोटिंग हुई थी, जिसमें रिकॉर्ड 85% वोटिंग हुई थी। अब सभी को 4 मई का इंतज़ार है, जब वोटों की गिनती होगी और असली नतीजे सामने आएंगे। लेकिन उससे पहले आज शाम एग्जिट पोल डेटा जारी किया गया, जिससे अंदाज़ा लगता है कि इस बार तमिलनाडु में सत्ता की चाबी किस पार्टी के हाथ लग सकती है।

MATRIZE एग्जिट पोल, किसे कितनी सीटें? Tamil Nadu Exit Poll Result

MATRIZE के जारी एग्जिट पोल डेटा के आधार पर, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की लीडरशिप वाली DMK+ अलायंस एक बार फिर सत्ता के करीब आ सकती है, हालांकि विपक्ष को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

DMK 40.3% वोट के साथ आगे है।

एग्जिट पोल का अनुमान है कि DMK+ अलायंस को सबसे ज़्यादा 40.3% वोट शेयर मिलेगा। वहीं, NDA अलायंस को 37.1% वोट मिलने का अनुमान है। इस चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा एक्टर विजय की नई पार्टी, TVK है, जिसे 17.5% वोट मिलने का अनुमान है। इसके अलावा, दूसरी छोटी पार्टियों और इंडिपेंडेंट कैंडिडेट्स को 5.1% वोट मिल सकते हैं।

Exit mobile version