Site icon SHABD SANCHI

IPL की तर्ज पर रीवा में टी-20 क्रिकेट का आयोजन, APS Stadium में स्व. कुंवर अर्जुन सिंह स्मृति टूनामेंट का शुभारंभ





IPL। IPL की तर्ज पर रीवा के खेल मैदान में टी-20 क्रिकेट टूनामेंट का आयोजन किया गया है। अवधेश प्रताप सिंह स्टेडियम में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह स्मृति में आयोजित विंध्य टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का में 10 टीमें हिस्सा ली हैं। लेदर बॉल और टर्फ विकेट पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में विंध्य सहित अलग-अलग क्षेत्रों के युवा क्रिकेट खिलाड़ी अपना बल्ला चमका रहे है। खेल प्रतियोगिता के सबंध में बताया जा रहा है कि इस आयोजन से प्रोफेशनल माहौल में युवा अपनी क्रिकेट प्रतिभा को निखार सकेंगे।

खिलाड़ियों की नीलामी

जानकारी के तहत खिलाड़ियों के पंजीयन के बाद आईपीएल की तर्ज पर नीलामी प्रक्रिया की गई, जिसके माध्यम से 10 टीमों ने खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। नीलामी को लेकर युवाओं में काफी उत्साह रहा और हर टीम ने अपनी रणनीति के तहत बेहतरीन खिलाड़ियों को चुना।

विजेता को 1 लाख, उपविजेता को 51 हजार का इनाम

प्रतियोगिता के विजेता को एक लाख रुपये और उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा। दोनों टीमों को ट्रॉफी और मोमेंटो भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों में जीत को लेकर जबरदस्त जोश है। आयोजन समिति के अनुसार फाइनल मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

Exit mobile version