बांग्लादेश। बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों के शव उनके बंद घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए गए हैं। शनिवार रात पुलिस ने दासपाड़ा इलाके में स्थित मकान का ताला तोड़कर शव बरामद किए है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात से परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन बंद आ रहे थे, जिसके बाद रिश्तेदारों ने घर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। घर पहुची पुलिस ने दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो वहां की स्थित को देख कर चौक गई। जिस तरह पति-पत्नी और उनके दोनों बच्चों के शव पड़े हुए थें, उससे मामला संदिग्ध हो गया। अब इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जा रही है।
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान सेवानिवृत्त शिक्षक 65 वर्षीय गणपति चक्रवर्ती, 50 वर्षीय उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती, बेटी आगामी चक्रवर्ती 23 और 12 वर्षीय बेटे प्रियम चक्रवर्ती के रूप में हुई है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत गणपति चक्रवर्ती का शव छत पर पड़ा हुआ पाया गया है, जबकि उनके पत्नी और बेटी का शव सीढ़ियों के पास पड़ा हुआ था तथा बेटे का शव बिस्तर के नीचे पाया गया है।
उच्च स्तरीय जांच
पति-पत्नी और दोनों बच्चों की मौत एवं जिस तरह से शव पाए गए है। उससे मामला संदिग्ध हो गया है। ऐसे में स्थानीय पुलिस, सीआईडी और डिटेक्टिव ब्रांच मिलकर इस मामले की जांच कर रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथा पुलिस की जांच से मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा, कि हिंदू परिवार ने सुसाइड किया या फिर उनके साथ कोई घटना घटी है।

