Site icon SHABD SANCHI

Surya Namaskar Weight Loss: सूर्य नमस्कार से पाएं तनाव से मुक्ति और बढ़ते हुए वजन से छुटकारा

Surya Namaskar Weight Loss

Surya Namaskar Weight Loss

Surya Namaskar Weight Loss: आजकल की भागती दौड़ती जिंदगी में जरूरी हो जाता है कि हम अपने शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर बराबर का ध्यान दें। ऐसे में कुछ ऐसे आसान उपाय हमारे आस-पास में मौजूद है जहां ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती। और ऐसा ही एक विकल्प है सूर्य नमस्कार। जी हां, सूर्य नमस्कार योग और मेडिटेशन दोनों ही प्रकार से काफी महत्वपूर्ण है। यह व्यायाम केवल शरीर को ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को मजबूत बनाता है।

Surya Namaskar Weight Loss

सूर्य नमस्कार में कुल 12 आसन होते हैं। यह 12 आसन शरीर के अलग-अलग अंगों को एक्टिवेट करते हैं। यहां तक की ब्रेन में भी ब्लड सरकुलेशन और ऑक्सीजन का फ्लो बनाए रखते हैं जिससे न केवल शरीर स्वस्थ होता है बल्कि तनाव से भी मुक्ति मिलती है। और आज हम आपको सूर्य नमस्कार के सभी विशिष्ट लाभ बताने वाले हैं ताकि आप भी इसे अपने दिनचर्या में अपना कर स्वस्थ शरीर और बेहतर दिमाग प्राप्त कर सके।

रोजाना सूर्य नमस्कार करने से होने वाले लाभ

शारीरिक लाभ: सूर्य नमस्कार को रोजाना करने से मांसपेशियां, हड्डियाँ और जॉइंट्स और रीड की हड्डी मजबूत होती है। इसको करने से शरीर लचीला होता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को सुधारता है जिससे वजन भी नियंत्रित रहता है। सूर्य नमस्कार करने से श्वसन तंत्र भी स्वस्थ होता है और अस्थमा जैसे रोग दूर होते हैं।

और पढ़ें: सर्द हवाएं और बढ़ती शुगर जानिए कैसे बचे इस विंटर ट्रैप से

मानसिक स्वास्थ्य: सूर्य नमस्कार केवल शारीरिक लाभ नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डालता है। क्योंकि इसको रोजाना करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे दिमाग तक ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में पहुंचता है। यह याददाश्त को तेज करता है, मानसिक शांति प्रदान करता है और तनाव से दूर करता है।

सौंदर्य को बढ़ाएं: सूर्य नमस्कार का रोजाना अभ्यास त्वचा की चमक बढाता है। यह आपके शरीर को एंटी एजिंग इफेक्ट देता है जो बालों और त्वचा को चमकदार बनाते हैं। सूर्य नमस्कार करने से इम्यूनिटी में भी सुधार होता है जो विभिन्न बीमारियों को दूर कर देता है।

सूर्य नमस्कार के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें

Exit mobile version