सूरजकुंड झूला हादसा: इंस्पेक्टर जगदीश की मौत कैसे हुई?

Surajkund Mela Accident: सोशल मीडिया में सूरजकुंड मेला में झूला टूटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस हादसे में इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद (Inspector Jagadeesh Prasad) की मौत हो गई. लोग समझ रहे हैं कि इंस्पेक्टर झूले में सवार थे लेकिन ऐसा नहीं है.

सूरजकुंड झूला हादसा की पूरी जानकरी

हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में 7 फरवरी को यह हादसा हुआ. शाम करीब 6 बजे एक झूला अचानक से टूट गया. इस हादसे में ड्यूटी में तैनात इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हुए.

इस घटना पर पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने बताया कि जब झूला पहली बार टूटा तब इंस्पेक्टर जगदीश लोगों को बचाने के लिए आगे बढे, इसी दौरान झूला दोबारा टूटा और इंस्पेक्टर उसके नीचे आ गए. वह बुरी तरह घायल हुए, उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

1 करोड़ रुपए की सहायता राशि

DGP अजय सिंघल ने इंस्पेक्टर की मौत पर शोक व्यक्त किया और पॉलिसी के तहत उनके परिजनों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की बात कही.

इंस्पेक्टर जगदीश मथुरा के रहने वाले थे वे 31 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन पलवल से सूरजकुंड मेला ड्यूटी के लिए तैनात किए गए थे. इस दुर्घटना में ASI नीलय भी घायल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *