Site icon SHABD SANCHI

एमपी में सुपरी किलिंग, धार की सोनम रघुवंशी…प्रेमी की चाहत में पति की नृशंश हत्या

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में घटी वारदात ने एक बार फिर इंदौर के सोनम रघुवंशी घटनाक्रम को ताजा कर दिया हैं। यहां मशाला कारोबारी की उसकी ही पत्नी ने 1 लाख की सुपारी देकर हत्या करवा दिया। जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव में मसाला कारोबारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या का राजफास हुआ तो घटना जानकार हर कोई दंग रहा गया।

प्रेमी के लिए पति को मरवाडाला

जानकारी के तहत मसाला कारोबारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या 6 अप्रैल को हो गई थी। अंधी हत्या की तह तक जाने में जुटी पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रियंका पुरोहित को गिरफ्तार करके हत्या मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस अधीक्षक मंयक अवस्थी ने इस वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी प्रियंका प्रेमी के साथ रहने की चाह में एक लाख रुपये की सुपारी देकर पति की हत्या करा दी।

नशीला प्रदार्थ खिलाकर घर के लोगो को सुलाया

पुलिस ने इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड पत्नी को ही बताया है। एसपी के अनुसार जांच में सामने आया कि पत्नी प्रियंका पुरोहित लंबे समय से इस हत्या की योजना बना रही थी। तीन अप्रैल को ही हत्या होनी थी, लेकिन सुपारी किलर के न पहुंचने से वारदात टल गई। इसके बाद प्रियंका ने वॉट्सएप चैट में प्रेमी कमलेश पुरोहित व सुपारी किलर सुरेंद्र भाटी पर दबाव बनाया। वारदात वाली रात पति व परिवार को नशीला पदार्थ देने की आशंका भी सामने आई है, जिससे सभी गहरी नींद में सो गए। इसी दौरान रात में सोते समय देवकृष्ण के सिर पर आरोपित सुरेंद्र ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया।

10 वर्ष पूर्व हुआ था विवाह

बताया जाता है कि प्रियंका का विवाह देशकृष्ण से 2015 में हुआ था। पति-पत्नी के बीच 2021 से विवाद चल रहा था, पत्नी दूसरी जगह रहती थी, लेकिन घटना के एक सप्ताह पूर्व से वह पति के घर में रह रही थी और लोगो से मेलजोल ऐसे बनाए हुए था, जिससे लोगो को शंका न हो, लेकिन उसके मोबाईल चैट ने उसके साजिश को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि सुपरी किलर फरार है।

Exit mobile version