Sunshine Pictures IPO आज 18 अगस्त 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुला हुआ है, फिल्म प्रोडक्शन और एंटरटेनमेंट सेक्टर की इस कंपनी का आईपीओ 20 अगस्त तक खुला रहेगा। कंपनी का आईपीओ इशू को लेकर ग्रे मार्केट में पॉजिटिव संकेत देखने को मिल रहे हैं हालांकि जीएमपी में अलग-अलग समय पर उतार-चढ़ाव भी इसमें देखने को मिल रहा है।
सनशाइन पिक्चर्स आईपीओ का प्राइस और लॉट साइज
Sunshine Pictures IPO के लिए 342 से 360 रुपए प्रति शेयर का प्राइस तय किया गया है। आईपीओ में एक लॉट में 41 शेयर है यानी 360 रुपए के अपर प्राइस बैंड पर रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए लॉट की कीमत 14760 रूपए होगी, कुल इश्यू साइज़ करीब 282.14 करोड़ रुपए है। इस आईपीओ की बिडिंग 18 अगस्त से शुरु होकर 20 अगस्त को समाप्त होगी। उपलब्ध आईपीओ शेड्यूल के अनुसार अलॉटमेंट 21 अगस्त और शेर की टेंटेटिव लिस्टिंग 25 अगस्त 2026 को बीएसई और एनएसई पर हो सकती है।
ये भी पढ़े: Dhoot Transmission IPO Allotment Status: शेयर अलॉटमेंट और स्थिति
सनशाइन पिक्चर आईपीओ जीएमपी कितना है?
आईपीओ खुलने के दिन सनशाइन पिक्चर के जीएमपी में बदलाव देखने को मिल रहा है। एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट के अनुसार इसे करीब 73 रुपए जीएमपी बताया गया है, जबकि कुछ लाइव जीएमपी ट्रैक्टर्स ने अलग-अलग समय पर ₹60 से 64 रुपए और अन्य ट्रैक्टर्स ने इससे अलग आंकड़े दिखाए हैं। 360 रुपए के ऊपर के प्राइस बैंड के मुकाबले 73 रुपए का जीएमपी करीब 20.28 परसेंट संभावित प्रीमियम का संकेत देता है। हालांकि जीएमपी अनऑफिशियल होता है और इसमें तेजी से बदलाव भी हो सकता है। इसलिए इस संभावित लिस्टिंग संकट के रूप में ही देखना चाहिए पक्की लिस्टिंग प्राइस के तौर पर नहीं।
अब आईपीओ से जुटाए पैसे का क्या होगा?
Sunshine Pictures IPO मैं करीब 172.80 करोड रुपए का फ्रेश इशू और 109.34 करोड रुपए का ऑफर फॉर सेल शामिल है। कंपनी फ्रेश इशू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से वर्किंग कैपिटल रिक्वायरमेंट और जनरल कॉर्पोरेट पर्पस के लिए करेगी।
सनशाइन पिक्चर का बिजनेस क्या है?
Sunshine Pictures फिल्म और एंटरटेनमेंट बिजनेस से जुड़ी एक कंपनी है इसका काम फिल्म और अन्य ऑडियो विजुअल कंटेंट के क्रिएशन, प्रोडक्शन, मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ा हुआ है। कंपनी के पोर्टफोलियो में फोर्स कमांडो, हॉलीडे, फोर्स 2, कमांडो 2 और केरल स्टोरी जैसे प्रोजेक्ट शामिल रहे हैं।
ये भी पढ़े: Shiprocket IPO: ग्रोथ के साथ मुनाफे का रिस्क, पैसा लगाने से पहले जाने डिटेल…
निवेशक को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
जीएमपी मजबूत होने के बावजूद केवल ग्रे मार्केट प्रीमियम को देखकर आईपीओ में निवेश का फैसला करना उचित नहीं होता है। फिल्म बिजनेस में किसी प्रोजेक्ट की परफॉर्मेंस का अनुमान लगाना मुश्किल होता है इसके अलावा कंपनी के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस वैल्यूएशन वर्किंग कैपिटल रिक्वायरमेंट और ऑफर डॉक्यूमेंट में बताए गए रिस्क फैक्टर को भी देखना जरूरी होता है। सनशाइन पिक्चर का RHP 12 अगस्त 2026 को SEBI की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। इसलिए सनशाइन पिक्चर आईपीओ को लेकर शुरुआती मार्केट सेगमेंट एक पॉजिटिव संकेत है और जीएमपी संभावित लिस्टिंग प्रीमियम का ही संकेत देती है फिर भी आईपीओ में आवेदन करने से पहले जीएमपी के साथ कंपनी के फंडामेंटल और रिस्क को देख लेना जरूरी होता है।

