Site icon SHABD SANCHI

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari OTT Release: जानिए कब और कहां देख सकते हैं वरुण-जाह्नवी की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari OTT Release

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari OTT Release

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari OTT Release
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari OTT Release

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari OTT Release: अगर आप रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों के शौकीन हैं तो आप वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। दोस्तों यह फिल्म 2 अक्टूबर को कांतारा चैप्टर वन के साथ क्लैश हुई थी। कांतारा के भयंकर तूफान में भी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने बहुत अच्छी कमाई की और रोमांटिक कॉमेडी के फैंस को काफी पसंद भी आई।

Netflix के लिए परफेक्ट फैमली मूवी

इस फिल्म को शशांक खैतान ने डायरेक्ट किया है । फिल्म की कहानी कुछ यूं होती है कि वरुण धवन और जान्हवी के किरदार आपस में एक प्लान के लिए साथ में आते हैं। वरुण धवन इस फिल्म में सनी का किरदार निभा रहे हैं और जान्हवी कपूर तुलसी का किरदार निभा रही हैं। इन दोनों के एक्स इन दोनों को छोड़कर आपस में शादी कर रहे होते हैं। जिसका बदला लेने के लिए यह लोग एक कपल बनकर उसी शादी में जाते हैं और उसके बाद जो ड्रामा होता है वह पूरी फिल्में हंसी ठहाकों का जरिया बन जाता है। यह फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक है और हंसी ठहाकों और मनोरंजन से भरपूर है। इस फिल्म में अपने थिएटर के 2 महीने पूरे कर लिए हैं और अब यह ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है।

और पढ़ें: Netra Mantena Vamsi Gadiraju Wedding: NRI शादी और उदयपुर बना ग्लोबल स्टेज

कब आएगी OTT पर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी

दोस्तों ऑफिशियल खबर यह आई है कि सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 27 नवंबर 2025 से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। पहले यह खबर आ रही थी कि इस फिल्म को अमेजॉन प्राइम ने खरीद लिया है लेकिन अब यह बात ऑफिशियल तौर पर कंफर्म की गई है कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज की जाएगी। बताया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स पर मौजूद रोमांटिक कॉमेडी को ज्यादा अच्छा रिस्पांस मिलता है, जिसे देखते हुए नेटफ्लिक्स में अमेजॉन से ज्यादा पैसा करण जौहर को ऑफर किया।

इसके बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स की झोली में चली गई। मालूम हो कि जब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आई थी तो साथ में कांतारा भी रिलीज हुई थी और दर्शकों का सारा अटेंशन और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कांतारा ले गई थी।अब जब इस फ़िल्म को नेटफ्लिक्स ने खरीदा है तो यह कहा जा सकता है कि सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी अपने सही ऑडियंस तक पहुंचेगी।

इस फिल्म को जिन लोगों ने थिएटर में देखा था उन्होंने इसकी बहुत तारीफ की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक कमाई भी की थी। अब यह देखने वाली बात होगी कि फिल्म को नेटफ्लिक्स पर कैसा रिस्पांस मिलता है।

Exit mobile version