Site iconSite icon SHABD SANCHI

सनी देओल की ‘इक्का’ को मिला शानदार रिव्यू, कोर्टरूम थ्रिलर ने जीता दिल

IKKAIKKA

IKKA

सनी देओल ने इस साल फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। अब एक्टर ने ओटीटी पर भी कदम रख दिया है। उनकी नई फिल्म ‘इक्का’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है और फिल्म को लेकर पहला रिव्यू भी सामने आ गया है।

सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी ‘इक्का’ एक कोर्टरूम लीगल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है।

क्रिटिक ने बताया जबरदस्त कोर्टरूम थ्रिलर

एक्टर से क्रिटिक बने कुलदीप गढ़वी ने फिल्म का रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने ‘इक्का’ को एक शानदार कोर्टरूम थ्रिलर बताया है, जिसमें सस्पेंस, इमोशन और दमदार एक्टिंग देखने को मिलती है।

कुलदीप ने फिल्म को 4.5 स्टार देते हुए कहा कि करीब 2 घंटे 19 मिनट की यह फिल्म शुरुआत से लेकर अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है। फिल्म की कहानी कई जगह सोचने पर मजबूर करती है और हर खुलासे के साथ रोमांच बढ़ता जाता है।

सनी देओल और अक्षय खन्ना की एक्टिंग की तारीफ

रिव्यू में सनी देओल की एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई है। बताया गया कि कोर्टरूम के सीन्स में सनी अपने दमदार अंदाज और इमोशनल परफॉर्मेंस से छा जाते हैं।

वहीं अक्षय खन्ना की स्क्रीन प्रेजेंस और डायलॉग डिलीवरी को भी काफी पसंद किया गया है। उनके किरदार ने फिल्म में अलग ही प्रभाव छोड़ा है।

क्लाइमेक्स को बताया फिल्म की बड़ी ताकत

कुलदीप गढ़वी ने फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की भी तारीफ की। उनके मुताबिक, फिल्म की कहानी की रफ्तार अच्छी है और आखिरी हिस्सा यानी क्लाइमेक्स काफी शानदार और इमोशनल है।

उन्होंने कहा कि जिन्हें कोर्टरूम ड्रामा, साइकोलॉजिकल थ्रिलर और दमदार एक्टिंग वाली फिल्में पसंद हैं, उनके लिए ‘इक्का’ एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

‘इक्का’ की स्टार कास्ट

फिल्म में सनी देओल, अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख अहम किरदारों में हैं। रिलीज के साथ ही यह फिल्म नेटफ्लिक्स के चर्चित प्रोजेक्ट्स में शामिल हो गई है और दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Exit mobile version