Site iconSite icon SHABD SANCHI

अफेयर अफवाह के बीच govinda कोमल दिखे साथ, सुनीता ने कहा बुद्धि भ्रष्ट हो गई..

Sunita Ahuja responds to the picture of Komal with Govinda.Sunita Ahuja responds to the picture of Komal with Govinda.

Sunita Ahuja responds to the picture of Komal with Govinda.

Govinda को हाल ही में एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया है जिसके बाद दोनों के अफेयर को लेकर चर्चाएं सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहीहै। इस दौरान गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा से इस बारे में जब सवाल किया गया तो सुनीता ने गोविंद पर लगे इस धोखे के आरोप पर अपना तीखा रिएक्शन दिया।

एयरपोर्ट पर साथ दिखे है Govinda और Komal

सोशल मीडिया की जानकारी के अनुसार गोविंदा और कोमल रानी को एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें गोविंदा और कोमल के रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चाएं हैं। जानकारी के अनुसार कोमल को गोविंदा की गर्लफ्रेंड के तौर पर बताया जा रहा है। हालांकि किसी भी व्यक्ति के पब्लिक की नजर आने पर रिश्ते या अफेयर की पुष्टि नहीं होती है लेकिन लोगों के द्वारा अंदाजा लगाया जा रहा है कि गोविंदा का अफेयर है क्योंकि सुनीता आहूजा ने एक बार इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें सबसे ज्यादा नफरत कोमल नाम से ही है।

ये भी पढ़े: Adarsh Baal Vidyalaya में दमदार स्टारकास्ट के बावजूद क्यों फीकी.. नई सीरीज

Govinda और Komal को लेकर सुनीता से पूछा गया क्या सवाल

जब एयरपोर्ट पर गोविंदा के साथ कोमल को देखा गया तो फैंस ने सुनीता आहूजा से इस मामले पर सवाल किया। जानकारी के मुताबिक जब उनसे गोविंदा के कमल के साथ नजर आने पर उनका रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने कहा विनाश काले विपरीत बुद्धि… उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गया है इसलिए ऐसा करता है। सुनीता आहूजा के इस तरह के रिएक्शन देने पर गोविंदा और कोमल को लेकर हो रही चर्चा पर लोगों का ध्यान और चला गया।

Govinda को‘Cheater No. 1’ कहे जाने पर सुनीता ने क्या कहा?

जानकारी के अनुसार सुनीता आहूजा से यह भी पूछा गया कि कुछ लोग गोविंद को हीरो नंबर 1 कहने की बजाय चीटर नंबर 1 कह रहे हैं इस पर सुनीता आहूजा ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि इसका जवाब गोविंदा के फैंस और मीडिया से पूछना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि उन्हें इस बात में कोई भी दिलचस्पी नहीं है यह रिएक्शन सामने आने के बाद गोविंदा और कोमल की एयरपोर्ट की फोटोस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सुनीता और गोविंदा के रिश्ते पर भी हुई है बात

गोविंदा ने अपनी एक हाल ही के इंटरव्यू में जिक्र भी किया है जिसमें एक्टर ने सुनीता के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की है। गोविंदा के अनुसार सुनीता उन्हें प्यार से डरती है और वह उनकी बातों को भी प्यार के तौर पर ही लेते हैं। गोविंदा ने सुनीता को अपने करियर और बच्चों की परवरिश में सहयोग देने का क्रेडिट भी दिया उन्होंने सुनीता के बिहेवियर को अपने रिलेशनशिप का एक हिस्सा बताया है।

ये भी पढ़े: Toxic Release Date: 26 अगस्त को यश की फिल्म होगी रिलीज, टीजर देखकर..

क्या गोविंदा और कोमल के रिश्ते की कोई पुष्टि हुई है?

जानकारी के मुताबिक गोविंदा और कोमल के रिलेशनशिप को लेकर कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं है यह सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रहे फोटोस और एयरपोर्ट स्पॉटिंग की चर्चाओं पर ही आधारितहै। इसलिए ऐसा नहीं कहा जा सकता कि गोविंदा का कोई अफेयर है या उन्होंने कोई धोखा दियाहै।

Exit mobile version