Sunanda Sharma Live Show में स्टेज पर चढ़ा युवक, छूने की.. की कोशिश

Sunanda Sharma Live Show: Fan storms stage, event cancelled

Sunanda Sharma Live Show: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के लाइव शो के दौरान गाजियाबाद में एक घटना सामने आई जिसमें एक फैन अचानक स्टेज पर चढ़ गया और सुनंदा शर्मा को छूने की कोशिश करने लगा। दरअसल या घटना 4 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आयोजित एक कॉलेज इवेंट के दौरान हुई इस घटना का मुख्य कारण सुरक्षा व्यवस्था की कमी को बताया जा रहा है जिसके चलते शो बीच में ही रद्द हो गया।

Live Show में सुरक्षा की चूक बनी सबसे बड़ी वजह

Sunanda Sharma Live Show के दौरान अचानक हड़कंप मच गया जब एक युवक बैरिकेड पार करके स्टेज पर आ गया। युवक की इस तरह को हरकत को देखकर सिंगर काफी ज्यादा डर गई। सोशल मीडिया की जानकारी के अनुसार वह युवक सीधे सिंगर के करीब आया और उसके पैर छूने की कोशिश करने लगा इस दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों का रिएक्शन भी धीमा ही दिखा, जिससे स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देखी गई थी। जानकारी के मुताबिक शो में छात्रों की संख्या अधिक थी और सभी सुनंदा शर्मा के परफॉर्मेंस का आनंद उठा रहे थे लेकिन अचानक हुई इस घटना से शो का मजा खराब हो गया।

ये भी पढ़े: 167 करोड़ रुपये में बिकी ये भारतीय पेंटिंग, Cyrus Poonawalla ने खरीदा

Sunanda Sharma ने अपने परफॉर्मेंस को बीच में ही रोका

इस घटना के बाद सुनंदा शर्मा ने अपने परफॉर्मेंस को रोक दिया, जानकारी के अनुसार सिंगर काफी अनकंफर्टेबल महसूस करने लगी थी जिस कारण उन्होंने मंच छोड़कर जाने का फैसला लिया। ऑफिशियल बयान में बताया गया कि कलाकार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव के कारण के लिए रद्द किया गया है।

सुनंदा शर्मा की वायरल वीडियो से बढ़ी चर्चा

Sunanda Sharma Live Show का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है वीडियो में साफ देखा जा सकता है की फैन बिना किसी रोक-टोक के स्टेज पर पहुंच जाता है। इस घटना के बाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सिंगर की सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है कई यूजर्स इसे उत्साह में की गई हरकतें बता रहे हैं जबकि अन्य इसे सुरक्षा की कमी बता रहे हैं।

Sunanda Sharma के पैर को टच किया युवक

जब सुनंदा शर्मा के इवेंट में अचानक युवक स्टेज पर चढ़ना तो उसने सुनंदा शर्मा को छूने की कोशिश की जिसके लिए वह नीचे झुका और सुनंदा शर्मा के पैर को टच किया। इसके बाद सुनंदा शर्मा काफी ज्यादा घबरा गई और उनके हाथ में माइक था घबराने की वजह से वह इतनी ज्यादा जोर से चिल्ला होती कि पूरे कैंपस में सुनंदा शर्मा की आवाज गूंज उठी। सुनंदा शर्मा अपनी सुरक्षा को खतरे में देखते हुए तुरंत बैक स्टेज पर चली गई।

ये भी पढ़े: mamla legal hai season 2

घटना से पुलिस कार्रवाई और आयोजकों पर सवाल

हैरानी की बात यह है कि जब सुनंदा शर्मा स्टेज छोड़कर चली गई तब भी युवक स्टेज पर ही खड़ा था, उसे ना तो पुलिस का डर था ना ही किसी और का। इस बीच लोगों में बेचैनी का माहौल बन गया लोग समझ ही नहीं पा रहे थे कि अचानक क्या हुआ, युवक इस कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है जो सुनंदा शर्मा को देखकर उत्साहित होकर ऊपर चढ़ गया था।

जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद संबंधित युवक को हिरासत में ले लिया गया है लेकिन पुलिस सभी मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही इवेंट के आयोजन की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी भीड़ में सुरक्षा प्रबंध पर्याप्त क्यों नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *