Sumona Chakravarti surgery: भारतीय टीवी अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती ने हाल ही में अपनी एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बारे में खुलकर जानकारी दी है। 2026 में मई महीने में हुई अपनी सर्जरी में उन्होंने करीब 2 महीने तक अपनी रिकवरी पर ध्यान दिया। जानकारी के अनुसार अब उन्होंने अपनी हेल्थ जर्नी सर्जरी के अनुभव और उससे जुड़े बदलाव के बारे में विस्तार से बताया है।
Sumona Chakravarti ने क्यों कराई है सर्जरी?
सुमोना चक्रवर्ती ने बताया कि वह लंबे समय से एंडोमेट्रियोसिस की समस्या से जूझ रही थी इलाज और दवाइयां करने के बावजूद जब परेशानी बढ़ने लगी तो डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी करने की सलाह दी। ऑफिशियल जानकारी के अनुसार उन्होंने एंडोमेट्रियोसिस एक्शन सर्जरी 4 तारीख को मई महीने में कराई है। सर्जरी सफल रही इसके बाद उन्होंने पूरी तरह से आराम और अपनी रिकवरी पर ही ध्यान दिया है।
ये भी पढ़े: डाकिया डाक लाया की रिकॉर्डिंग में साइकिल लेकर क्यों आए थे Kishore Kumar?
सर्जरी के बाद कैसा रहा उनकी रिकवरी का सफर?
सर्जरी करने के बाद एक्ट्रेस ने करीब 2 महीने तक पब्लिक इवेंट और सोशल मीडिया से दूर रहने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने अपना पूरा ध्यान अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने पर दिया। उन्होंने डॉक्टर और मेडिकल टीम का भी धन्यवाद जाता है जिन्होंने इलाज और रिकवरी के दौरान उनका काफी साथ दिया।
शरीर पर तीन निशान, लेकिन पॉजिटिव सोच बरकरार
Sumona Chakravarti नहीं बताया कि सर्जरी के बाद उनके शरीर पर तीन निशान दिखाई देते हैं उन्होंने बताया कि यह निशान उनके इलाज और बेहतर स्वास्थ्य की उन्हें याद दिलाता है। एक्ट्रेस का मानना है की बीमारी को छुपाने के बजाय उसके बारे में खुलकर बात करना बहुत जरूरी है जिससे दूसरी महिलाओं को भी समय पर जांच और इलाज करने की प्रेरणा मिलेगी।
एंडोमेट्रियोसिस क्या है और क्यों जरूरी है इसका समय पर इलाज?
महिलाओं में होने वाली एक तरह की बीमारी एंड्रयू मेट्रो से होती है जिसमें गर्भाशय की अंदरूनी परत जैसीकोशिकाएं गर्भाशय के बाहर की ओर बढ़ने लगती है। इससे महिलाओं के पेट में तेज दर्द अनियमित पीरियड्स और अन्य स्वास्थ्य की समस्याएं होने लगतीहैं। डॉक्टर के अनुसार शुरुआती चरण में पहचान होने पर दावों से इसका इलाज करना संभव है लेकिन गंभीर स्थिति में सर्जरी की जरूरत होती है।
ये भी पढ़े: जसवंत सिंह खालड़ा की real कहानी Satluj movie, उनकी पत्नी ने की थी अदालत..
सोशल मीडिया पर हेल्थ अवेयरनेस का संदेश
Sumona Chakravarti ने बताया कि अब वह केवल मनोरंजन से जुड़े पोस्ट ही नहीं बल्कि हेल्थ से जुड़े महत्वपूर्ण अनुभव भी अपने फैंस के साथ शेयर करना चाहतीहै। उनका उद्देश्य महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना और समय पर डॉक्टर से सलाह लेने के लिए प्रेरित करना है। फिलहाल एक्ट्रेस की तबीयत में आप सुधार है वह धीरे-धीरे अपनी सामान्य दिनचर्या पर लौट रही है।

