Site icon SHABD SANCHI

SSY: बेटी का भविष्य सुरक्षित करें, सरकार की इस योजना से बनेगा लाखों का फंड

Sukanya Samriddhi Yojana

Sukanya Samriddhi Yojana

Sukanya Samriddhi Yojna: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी का कल सुरक्षित हो. इसी सोच के साथ कई परिवार बचत करते हैं तो कई निवेश का रास्ता अपनाते हैं. अगर आप भी अपनी बेटी के लिए एक बड़ा और सुरक्षित फंड तैयार करना चाहते हैं, तो सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है.

क्या है सुकन्या समृद्धि योजना?

सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सरकार की एक छोटी बचत योजना है. इसे खास तौर पर बेटियों के भविष्य को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है. इस स्कीम में आप अपनी बेटी के नाम पर पैसे जमा करके एक मजबूत फंड बना सकते हैं. फिलहाल इस योजना पर सालाना 8.2% के हिसाब से ब्याज मिल रहा है और इसमें एक साल में 1.50 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं.

इस योजना का खाता 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर माता-पिता खुलवा सकते हैं. इसमें आपको 15 साल तक पैसा जमा करना होता है, जबकि खाता 21 साल पूरे होने पर मैच्योर होता है.

5000 रुपये महीने से कैसे बनेगा 27 लाख का फंड?

इस योजना की ताकत कंपाउंडिंग में है. मान लीजिए आपकी बेटी अभी 1 साल की है और आप 2026 में उसके लिए खाता खुलवाते हैं.

अगर आप हर महीने 5000 रुपये यानी एक साल में 60,000 रुपये जमा करते हैं, तो 15 साल तक पैसा जमा करने के बाद आपको और पैसे डालने की जरूरत नहीं होगी. लेकिन आपके जमा पैसे पर 21 साल पूरे होने तक ब्याज जुड़ता रहेगा.

इस निवेश का पूरा गणित समझिए:

यानी सिर्फ 9 लाख के निवेश पर आपको लगभग 18 लाख से ज्यादा का ब्याज मिलेगा

टैक्स में भी फायदा

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह टैक्स फ्री है. इसमें जमा की गई रकम, मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाला पैसा – तीनों पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगता। इसे EEE कैटेगरी में रखा गया है. बस ध्यान रहे, एक साल में 1.5 लाख से ज्यादा जमा करने पर आपको टैक्स छूट का फायदा नहीं मिलेगा.

Exit mobile version