नईदिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन दिनों भारत दौरे पर पहुचे है। वे पीएम मोदी के साथ बैठक कर रहे है। रूसी पीएम भारत में होने वाली ब्रिक्स देशों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए यहां आए है। उनका प्लेन शुक्रवार की रात 3 बजे दिल्ली के हवाई अड्रडे पर उतरा और वहां से रूसी राष्ट्रपति होटल के लिए रवाना हुए।
विशेष पोर्टेबल टॉयलेट और सुरक्षाकर्मी पहले ही पहुंचते है
मीडिया खबरों के तहत रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सुरक्षा को लेकर रूस की सिक्योंरटी इतनी ज्यादा अलर्ट है, कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के किसी भी विदेशी दौरे पर जाने से पहले उनके लिए एक विशेष पोर्टेबल टॉयलेट और सुरक्षाकर्मी पहले ही पहुंच जाते हैं, यानि की पुतिन अपने स्वदेश का टॉयलेट ही उपयोग करते है।
स्वदेश जाता है मलमूत्र
रिपोर्ट्स के अनुसार, पुतिन के बॉडीगार्ड्स उनके मल-मूत्र को एक विशेष सूटकेस में इकट्ठा करके वापस रूस (मॉस्को) ले जाते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि विदेशी खुफिया एजेंसियां या जासूस उनके मल के नमूनों से उनके डीएनए, स्वास्थ्य और किसी गंभीर बीमारी का पता न लगा सकें। दुश्मन देश उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी हासिल करके इसका राजनीतिक या कूटनीतिक फायदा न उठा सकें, इसलिए उनकी सुरक्षा एजेंसी इस प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करती है। यह अजीब और कड़ा सुरक्षा प्रोटोकॉल पुतिन के लगभग हर विदेशी दौरे का हिस्सा रहा है।

