रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के छात्र हिंसक, जमकर मारपीट, विवाद सुलझाने जुटा प्रशासन

रीवा। रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर छात्रों के बीच मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 2025 बैच के जूनियर एमबीबीएस छात्रों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए। घटना के पीछे की वजह को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। हालांकि फिलहाल कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि विवाद जीटी यानी ग्रुप तड़ी-एक साथ कॉलेज बंक करने को लेकर शुरू हुआ।

एक जुट हुए छात्र गुट

जो जानकारी आ रही है उसके तहत बहस बढ़ने के बाद कुछ जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों को भी मौके पर बुला लिया, जिससे हालात और ज्यादा बिगड़ गए और मारपीट तेज हो गई। झगड़े में घायल छात्रों को तुरंत श्याम शाह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान एमबीबीएस छात्रों ने अस्पताल की ओपीडी में भी काफी हंगामा किया, जिससे कुछ समय के लिए अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित हुई।

कॉलेज प्रशासन स्थित को कंट्रोल करने में लगा

कॉलेज के दो छात्र गुट में जिस तरह से विवाद का मामला सामने अया, उससे स्थिति को संभालना कॉलेज प्रबंधन और स्टाफ के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। गौर करने वाली बात ये है कि श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में इससे पहले भी छात्रों के बीच झगड़े और हंगामे की घटनाएं सामने आती रही हैं। अब सवाल यह है कि इस ताजा मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *