Site icon SHABD SANCHI

Rewa News : तीन दिन से गैस के लिए जद्दोजहद, सोमवार को भी लंबी लाइनें, कई उपभोक्ता खाली हाथ लौटे

Struggle for gas in Rewa for three days

Struggle for gas in Rewa for three days

Struggle for gas in Rewa for three days: रीवा जिले के मनगवां क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर को लेकर पिछले तीन दिनों से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शुक्रवार से लेकर सोमवार तक गैस एजेंसियों के बाहर सैकड़ों लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सुबह से घंटों इंतजार करने के बावजूद कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से गैस की सप्लाई प्रभावित है, जिससे घरेलू कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई परिवारों में चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है और लोग लकड़ी व अन्य पारंपरिक ईंधन का सहारा लेने को मजबूर हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।हालांकि, प्रशासन का दावा है कि गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई भी नियमित रूप से की जा रही है।

अधिकारियों ने कहा कि किसी प्रकार की कमी नहीं है। भीड़ की स्थिति इसलिए बन रही है क्योंकि एक साथ अधिक संख्या में उपभोक्ता एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अपनी निर्धारित तिथि के अनुसार ही सिलेंडर लेने आएं। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान-इजराइल संघर्ष को लेकर कुछ लोग चिंतित हैं, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह स्थानीय सप्लाई से जुड़ी कोई समस्या नहीं है।

Exit mobile version