एमपी बोर्ड। साल 2026 में होने 10वी-12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल जोर-शोर से तैयारी में जुट गया है। इसके साथ ही परीक्षा में नकल पर नकेल कसने के लिए कड़े निणर्य भी ले रहा है। जो खबरें आ रही है उसके तहत इस वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षा में अगर परीक्षार्थी नकल करता हुआ पाया जाता है तो उसका पूरा रिजल्ट खराब हो सकता है। ऐसे में परीक्षार्थीयों को पारदर्शी तरीके से परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा।
ऐसी स्थित पर निरस्त हो सकता है परीक्षा परिणाम
परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने के साथ यदि कोई परीक्षार्थी शिक्षक, केंद्राध्यक्ष या परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से बदतमीजी या उद्दंड व्यवहार करता है, तो उसका संपूर्ण परीक्षाफल निरस्त किया जा सकता है। मंडल के इस आदेश से नकल करने और कराने वालों में हड़कंप मच गया है। इतना ही नही यदि किसी परीक्षार्थी से एक विषय में नकल सामग्री बरामद होती है, वह नकल सामग्री का कागज निगल लेता है, उत्तर पुस्तिका बदलता या फाड़ देता है, उत्तर पुस्तिका लेकर भाग जाता है, और उस विषय में नकल प्रमाणित होती है, तो उस विषय की परीक्षा निरस्त कर परीक्षाफल में ‘कैंसिल’ दर्ज किया जाएगा।
जाने कब से होगी एमपी बोर्ड परीक्षा 2026
एमपी बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं 2026 में 10वीं की 11 फरवरी से 2 मार्च तक और 12वीं की 7 फरवरी से 5 मार्च तक होंगी, जबकि 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की जाएंगी, जिसमें 11वीं की परीक्षा 23 फरवरी से शुरू होगी और 9वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू हो सकती है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी फरवरी-मार्च 2026 में होंगी, और छात्रों को अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।
मुख्य परीक्षा
कक्षा 10वीं- 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक (सुबह 9 बजे से 12 बजे तक).
कक्षा 12वीं- 7 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक (सुबह 9 बजे से 12 बजे तक).
अन्य कक्षाओं की तिथियां (संभावित)
कक्षा 11वीं- 23 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक (दोपहर 1.30 बजे से 4.30 बजे तक).
कक्षा 9वीं- 2 मार्च से 17 मार्च 2026 तक (दोपहर 1.30 बजे से 4.30 बजे तक).
कक्षा 8वीं- 20 से 28 फरवरी 2026 तक.
प्रैक्टिकल परीक्षा
कक्षा 10वीं और 12वीं- फरवरी-मार्च 2026 में
