एमपी वेदर लेटेस्ट न्यूज। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच गुरुवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ले लिया। जिससे ग्वालियर-चंबल, रीवा और भोपाल संभाग सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आधी रात को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चलीं, जिससे भीषण लू और उमस से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश में आंधी और गरज-चमक का यह मिलाजुला दौर अभी कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।
तूफानी हवा और बारिश का असर
मौसम में आए इस अचानक बदलाव की प्रदेश भर में गतिविधियां देखने को मिलीं है। इससे ग्वालियर, मुरैना, भिंड, और दतिया में आधी रात तेज आंधी के साथ बौछारें पड़ीं है। तेज तूफानी हवाओं से दिन के तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई, भिंड में आंधी-तूफान के कारण भारी नुकसान होने की जानकारी आ रही है।
चली धूल भरी आधी
मौसम के तेज मिजाज का असर रीवा संभाग में भी रहा। रीवा और मऊगंज में आधी रात को धूल भरी आंधी और तेज हवाओं ने पूरे क्षेत्र को अस्त-व्यस्त कर दिया। इसी तरह राजधानी भोपाल, सीहोर और रायसेन में आधी रात तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हुई है। मौसम की वजह से कई जगह खुल में रखे हुए खरीदी केन्द्र के अनाज भी भीग गए। मौसम का कहर बुंदेलखंड अंचल में भी रहा है। यहाँ मौसम का मिलाजुला असर रहा, जहाँ एक ओर छतरपुर, पन्ना और टीकमगढ़ में तेज हवाओं और हल्की बारिश से राहत मिली, वहीं दमोह और खजुराहो में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा।
इसी तरह से मौसम की रह सकती है गतिविधिया
मौसम विभाग के अनुसार 30 मई से प्रदेश में मौसम पूरी तरह बदल सकता है। अगले तीन दिन तक कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राहत की बात यह है कि 30 मई से 1 जून तक प्रदेश में कहीं भी हीटवेव का अलर्ट नहीं है।
इन जिलों में अलर्ट
6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट- ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर।
27 जिलों में लू का यलो अलर्ट- भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, नरसिंहपुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, जबलपुर, दमोह, कटनी, पन्ना, सतना, मैहर, उमरिया, शहडोल, खरगोन, भिंड, दतिया, खंडवा और बुरहानपुर।
इन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी- छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।

