Site iconSite icon SHABD SANCHI

यूपी में आंधी-तूफान का कहर, पुल गिरने से 6 लोगो की मौत, मची चीख पुकार, सीएम ने जताया शोक

हमीरपुर। उत्तर-प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर कहर बरपाया है और एक निर्माणाधीन पुल का बड़ा हिस्सा गिर जाने के कारण 6 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य मजदूर घायल हो गए है। ऐसे में मृतकों की सख्या बढ़ सकती है। घटना को लेकर जो जानकारी आ रही है उसके तहत यह घटना हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल से सामने आई है। जंहा पुल का स्लैब शुक्रवार देर रात 2 बजे गिर गया। जिससे पुल के नीचे मौजूद मजदूर अकाल ही काल के गाल में समा गए।

70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से था तूफान

मौसम विभाग से जो जानकारी आ रही है उसके तहत हमीरपुर में आधी रात को 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चल रही थी। तेज हवा के चलते निर्माणाधीन पुल इस तूफान में धड़ाम बोल गया। शहर से 25 किमी दूर ललपुरा इलाके में हुई इस घटना में मृत हुए लोगो में 4 लोग यूपी के बांदा जिले के रहने वाले थें, जबकि 2 हमीरपुर के निवासी बताए जा रहे है।

चला गया रेस्क्यू

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर रेस्क्यू दल पहुचा और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी देते हुए घटना की पुष्टि की और बताया कि ढाई बजे से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है, लेकिन ऐहतियात के तौर पर अभी भी मलबा हटाया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं कोई और मजदूर दबा न हो।

दो लेन का है ब्रिज

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम पुल का निर्माण करवा रहा है। इसकी लागत 90 करोड़ रुपए है। 700 मीटर लंबा दो लेन का ब्रिज मोराकांड से कुरारा गांव के बीच बनाया जा रहा है। इसका निर्माण मार्च 2024 में शुरू हुआ था। दिसंबर 2026 तक इसे पूरा किया जाना है। हमीरपुर में मोरा कांडर और कुरारा इलाके को आपस में जोड़ने के लिए नए पुल का का निर्माण किया जा रहा है।

Exit mobile version