Stocks to watch Today: बीते दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज हुई. इस दौरान, Sensex 559 अंक या 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 83,674 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं Nifty भी 147 अंकों या 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,807 के लेवल पर बंद हुआ. इस दौरान, निवेशकों को एक ही सेशन में 3 लाख करोड़ रुपये के नुकसान का सामना भी करना पड़ा.
अब ऐसे में शुक्रवार को जब बाजार खुलेगा तो इन कंपनियों के शेयर एक्शन में रह सकते हैं, जिन्होंने गुरुवार को अपने तिमाही नतीजे घोषित किए है. तो चलिए जानते हैं इन सभी शेयरों के बारे में….
Indian Hotels Company Share News
Tata Group की कंपनी Indian Hotels Company ने बताया की दिसंबर तिमाही के दौरान उसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 55.12 फीसदी बढ़कर 903.23 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि एक साल पहले कंपनी का मुनाफा 582.32 करोड़ रुपये था. इसके अलावा, कंपनी का रेवेन्यू 12.1 फीसदी बढ़कर 2,841 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि एक साल पहले कंपनी का रेवेन्यू 2,533.05 करोड़ रुपये था.
Hindalco Industries Share News
मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी Hindalco Industries का रेवेन्यू पिछले साल के 58,390 करोड़ रुपये से बढ़कर 66,521 करोड़ रुपये हो गया, जो 13.93% की बढ़ोतरी को दिखाता है. हालांकि, कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल के 3,735 करोड़ रुपये से घटकर 2,049 करोड़ रुपये रह गया, जो 45.1% की गिरावट है.
Honasa Consumer Share News
Mamaearth और The Derma Co कंपनी जैसे ब्रांडों की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर लिमिटेड ने तीसरी तिमाही में शानदार नतीजे दर्ज किए हैं. कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल के 26 करोड़ रुपये की तुलना में 93.1% बढ़कर 50.2 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी का रेवेन्यू भी पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 517.5 करोड़ रुपये से 16.2% बढ़कर 601.5 करोड़ रुपये हो गया.
Zaggle Prepaid Share News
आखिर में आशीष कचोलिया की हिस्सेदारी वाली कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल के 19.7 करोड़ रुपये की तुलना में 84.3% बढ़कर 36.3 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी का रेवेन्यू भी पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 336.8 करोड़ रुपये से 56% बढ़कर 525.5 करोड़ रुपये हो गया है.
क्या करना चाहिए?
सबसे जरूरी सवाल की आखिर इन शेयरों में क्या पोजिशन बनाना चाहिए. गौरतलब है कि आपको पहले खूब रिसर्च कर लेना चाहिए तब ही आगे कुछ करना चाहिए. दरअसल आपका मेहनत का पैसा सही जगह लगे इसलिए आपको सारी जानकारी निकाल लेना चाहिए तब ही निवेश करना चाहिए.
