Stocks to Watch Today 12 February: बीते दिन यानी बुधवार को शेयर मार्केट ने तेजी के बाद थोड़ा ब्रेक लिया और कारोबार लगभग सपाट स्तर पर बंद हुआ. मार्केट की चाल सुस्त रही, लेकिन संकेत अभी भी यही हैं कि यह गिरावट नहीं, बल्कि ‘कंसॉलिडेशन’ का दौर है. एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले कुछ सत्रों में इंडेक्स सीमित दायरे में रह सकता है.
Lenskart Share News
आईवियर और रिटेल सेक्टर की चर्चित कंपनी Lenskart Solutions ने दिसंबर तिमाही में ऐसा आंकड़ा दिखाया जिसने निवेशकों का ध्यान खींच लिया. कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 6,982% उछलकर 131 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने सिर्फ 2 करोड़ रुपये का मुनाफा दिखाया था. कंपनी ने बताया कि यह प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) होल्डिंग कंपनी के ओनर्स को एट्रिब्यूटेबल है.
BHEL Share News
सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने एक्सचेंज को बताया कि वह अपने ऑफर फॉर सेल (OFS) में ओवरसब्सक्रिप्शन विकल्प का इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है. कंपनी को नो-रिटेल निवेशकों से मजबूत रिस्पॉन्स मिला है. गौरतलब है कि, यह इश्यू आज खुला और इसे 2.35 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. बेस ऑफर 10.44 करोड़ शेयरों का था, जबकि बोली 22 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए लग चुकी है.
Bharti Airtel Share News
टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी Bharti Airtel ने बुधवार को एक नया AI-पावर्ड सॉल्यूशन ‘Fraud Alert’ लॉन्च किया. इसका उद्देश्य ग्राहकों को OTP से जुड़े बैंक फ्रॉड से रियल-टाइम सुरक्षा देना है. गौर करने वाली बात यह है कि, फ्रॉडस्टर अक्सर OTP की “तुरंत जरूरत” वाली स्थिति का फायदा उठाते हैं, जैसे डिलीवरी या किसी सर्विस के नाम पर और ग्राहकों को बैंकिंग ट्रांजैक्शन OTP शेयर करने के लिए बहकाते हैं, ऐसे में एयरटेल का यह नया सिस्टम ऐसे जोखिमों को कम करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.
LG Share News
LG India ने कल यानी बुधवार को Q3 के नतीजे घोषित किए, जो मार्केट के लिहाज से काफी कमजोर रहे. कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 61 फीसदी गिरकर 89.7 करोड़ रुपये रह गया. वहीं ऑपरेशन से रेवेन्यू भी 6% घटकर 4,114 करोड़ रुपये पर आ गया. तिमाही आधार पर भी रेवेन्यू में तेज गिरावट दर्ज हुई, Q2FY26 में यह 6,174 करोड़ रुपये था। कुल आय भी घटकर 4,190 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले 4,474 करोड़ रुपये थी.
शेयरों में बनाएं ये पोजिशन
अब आखिर में निवेशकों का सवाल ये होता है कि आखिर इन शेयरों में क्या करना चाहिए. तो आपको बता दें कि इन शेयरों में आप बताई गई न्यूज़ के हिसाब से पोजिशन बना सकते हैं या आप खुद भी थोड़ी रिसर्च करके और जानकारी निकालते हुए फिर पोजिशन बना सकते हैं. आपको बता दें की शेयर बाजार हो या जहाँ भी आप अपनी गाढ़ी कमाई लगाने के बारे में सोच रहे हों वहाँ पहले खुद से अच्छी रिसर्च किये बिना पैसे ना लगाएं या फिर आप किसी फाइनेंशियल एडवाइजर की मदद ले सकते हैं.

