Stocks to Watch: बीते बाजार दिवस यानी शुक्रवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था. गौरतलब है शुक्रवार को Sensex ने 82,335 के लेवल पर ओपनिंग दी थी, और दिन के आखिर तक ये 0.94℅ की गिरावट के साथ 81,537 के लेवल पर बंद हुआ था. वहीं Nifty 50 ने शुक्रवार को 25,344 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.95℅ की गिरावट के साथ 25,048 के लेवल पर बंद हुआ था.
गणतंत्र दिवस पर बंद रहे बाजार
आज यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को शेयर बाजार बंद रहा, जिसके चलते शेयर बाजार तीन दिन तक बंद रहा. ऐसे में अब कल यानी मंगलवार को जब बाजार खुलेगा तो निवेशकों की नज़र नीचे दी गई कंपनियों पर रहने वाली है. तो आइए इन कंपनियों पर एक नज़र डालते हैं.
Kotak Mahindra Bank Share News
Kotak Mahindra Bank ने बीते साल की तुलना में अपने मुनाफे में 4% की बढ़ोतरी दर्ज की है. फाइनेंशियल ईयर 2026 की दिसंबर तिमाही में इसने 3,446 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में कमाए गए 3,305 करोड़ रुपये के मुनाफे से थोड़ा अधिक है. बैंक की नेट इंटरस्ट इनकम (जमा पर ब्याज चुकाने के बाद उधार देने से मिलने वाली रकम) पिछले वर्ष की तुलना में 5% बढ़कर दिसंबर तिमाही में 7,565 करोड़ रुपये हो गई. यह पिछली तिमाही की तुलना में 3% अधिक थी, जब यह 7,311 करोड़ रुपये थी.
Hindustan Copper Share News
PSU कंपनी Hindustan Copper ने कहा है कि उसे मध्य प्रदेश में बाघवारी-खीरखोरी तांबा और संबंधित मिनरल माइन को विकसित करने के लिए सबसे ज़्यादा बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में चुना गया है. गौरतलब है कि, हिंदुस्तान कॉपर ने कहा कि बाघवारी-खीरखोरी तांबा और संबंधित खनिज ब्लॉक के लिए लाइसेंस देने हेतु ऑनलाइन नीलामी 22 जनवरी, 2026 को सफलतापूर्वक पूरी हो गई और कंपनी को उसी दिन इसकी आधिकारिक मंजूरी भी मिल गई.
HCLTech Share News
HCLTech ने घोषणा की है कि वह सिंगापुर स्थित एक छोटी वेल्थ कंसल्टिंग कंपनी, फाइनर्जिक सॉल्यूशंस का अधिग्रहण करेगी. इस अधिग्रहण का उद्देश्य HCLTech को वेल्थ मैनेजमेंट फर्मों के लिए अपनी डिजिटल सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद करना है. यह सौदा 30 अप्रैल, 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है.
JSW Energy Share News
JSW Energy ने दिसंबर तिमाही में 420 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल के 168 करोड़ रुपये से कहीं अधिक है. दिसंबर तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का रेवेन्यू पिछले साल के 2,438 करोड़ रुपये से 67% बढ़कर 4,081 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी का EBITDA भी 914 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,030 करोड़ रुपये हो गया.
इन स्टॉक्स में क्या बनाएं पोजिशन
आपने इन कंपनियों के तिमाही नतीजे देख लिए ये कंपनिया नुकसान में नज़र आ रही हैं अब आपको लग रहा है की इनमें क्या ही पैसा बनेगा तो आपको बता दें कि इनको सेल करके कमाई की जा सकती है. हालांकि इस बात का ध्यान रखें की खुद से भी एक रिसर्च कर लें फिर पैसे लगाएं.

