Stocks to Watch: बीते दिन यानी गुरुवार को भी बाजार लाल निशान पर बंद हुआ. जी हां गुरुवार को Sensex ने 84,180 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,180 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं Nifty 50 ने गुरुवार को 26,106 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 1.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,876 के लेवल पर बंद हुआ
इतना ही नहीं, गुरुवार को कई कंपनियों ने अपने कॉरपोरेट अपडेट्स भी दिए. अपने इन अपडेट्स के कारण नीचे दी गई, इन कंपनियों के शेयरों पर शुक्रवार को निवेशकों की नज़र रहने वाली है.
RVNL Share News
RVNL ने बताया कि गुरुवार, 8 जनवरी को उसे ईस्ट कोस्ट रेलवे से आधिकारिक लेटर ऑफ इंटेंट मिला है. इस स्वीकृति के तहत RVNL को ओडिशा के कांटाबांजी में एक वर्कशॉप स्थापित करनी है, जहां 200 तक रेलगाड़ियों की मरम्मत और उनका नवीनीकरण किया जा सकेगा.
Prestige Estates Share News
Prestige ने बताया कि गुरुवार, 8 जनवरी को उसने चेन्नई के पाडी में 16.381 एकड़ जमीन खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. यह खरीद कैनोपी लिविंग LLP के माध्यम से की जाएगी, जो प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड और अरिहंत फाउंडेशन एंड हाउसिंग लिमिटेड का ज्वॉइंट वेंचर है.
Transformers and Rectifiers Share News
8 जनवरी को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने इस बात की जानकारी दी कि कंपनी के CEO ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. कंपनी ने बताया कि उनका इस्तीफा 7 जनवरी, 2026 को कार्यालय समय ख़त्म होने के बाद प्रभावी होगा और वे व्यक्तिगत कारणों से अपने इस पद को छोड़ रहे हैं.
Waaree Renewable Technologies Share News
कंपनी ने 9 सितंबर, 2025 के अपने पिछले अपडेट का हवाला देते हुए कहा कि कंपनी को अब 704 मेगावाट (AC) या 1,000 मेगावाट (DC) की संशोधित परियोजना क्षमता के लिए लेटर ऑफ अवार्ड मिला है. पावर ट्रांसमिशन की आवश्यकताओं और DC ओवरलोडिंग के बेहतर इस्तेमाल के कारण परियोजना क्षमता में बदलाव किया गया है. कंपनी ने यह भी बताया कि इस परिवर्तन के कारण, इस ऑर्डर की कीमत में भी कमी आएगी.
Sagar Cements Share News
Sagar Cements ने गुरुवार को घोषणा की कि वह अपनी सहायक कंपनी आंध्र सीमेंट्स में 8.14% हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से बेचने की योजना बना रही है. यह बिक्री जनता द्वारा न्यूनतम शेयरों की हिस्सेदारी ज़रूरी करने वाले नियमों का पालन करने के लिए की जा रही है. प्रमोटर 75 लाख शेयरों तक की बिक्री करने की योजना बना रहे हैं, जो आंध्र सीमेंट्स की हिस्सेदारी का 8.14% है.
आज क्या बनाएं पोजिशन
आपने आज खबरों में रहने वाले शेयरों की लिस्ट तो देख ली है लेकिन सवाल अभी तक एक ही है की आखिर इन शेयरों में करना क्या है. तो आपको बता दें की इन खबरों का असर शेयरों पर जरूर दिखेगा. हो सकता है कुछ में थोड़ा ही नजर आये तो कुछ स्टॉक्स में इसका असर खूब नजर आ सकता है. अब आपको करना ये है कि थोड़ी सी रिसर्च आपको खुद से भी करनी है. मतलब इसका ये है कि आप सुनिश्चित कर लें की क्या जो ये खबरें मिल रही हैं इनका कितना असर इनके शेयरों में होगा. अगर आप विश्लेषण नहीं कर पा रहे हैं तो आपको फिर किसी वित्तीय जानकार की मदद लेना चाहिए.
