Site icon SHABD SANCHI

इस PSU शेयर को मिला ₹55 करोड़ का ऑर्डर! फ्राइडे मार्केट में करेगा धमाल

Stocks to Watch: आज की खबर उन निवेशकों के लिए खुशखबरी लेकर आई है जिन्होंने सरकारी कंपनी NBCC के में निवेश किया है. जी हां दरअसल, सरकारी कंपनी NBCC ने इस बात, की जानकारी दी है कि उसे सरकारी बैंक Indian Overseas Bank से ₹55 करोड़ का ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर के मिलने के बाद फ्राइडे को जब बाजार खुलेगा तब निवेशकों की नज़र में यह शेयर रहेगा. आज यानी गुरुवार को यह शेयर 0.085 फीसदी की गिरावट के साथ 105.22 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था.

NBCC को मिला ऑर्डर

सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी NBCC (India) लिमिटेड ने बीते दिन बुधवार, 14 जनवरी को घोषणा की कि उसे एक नया प्रोजेक्ट मिला है. यह प्रोजेक्ट Indian Overseas Bank (IOB) की तरफ से मिला है और इसकी कीमत लगभग 55.02 करोड़ रुपये है.

गौरतलब है कि यह प्रोजेक्ट कंपनी को रायपुर में इंडियन ओवरसीज बैंक के लिए एक नए रिजनल ऑफिस के निर्माण से संबंधित है. इस ऑर्डर के तहत, NBCC पूरी प्रक्रिया का मैनेजमेंट करेगी, जिसमें प्रोजेक्ट की योजना बनाना, भवन का डिज़ाइन तैयार करना, निर्माण का मैनेजमेंट करना और निर्माण पूरा होने पर कार्यालय को सौंपना शामिल है.

इस ऑर्डर में NBCC की भूमिका प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी की होगी. यह ऑर्डर एक भारतीय कंपनी से आया है और काम भारत में ही किया जाएगा. NBCC ने प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगने वाले समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

कंपनी ने BEL से किया था समझौता

इसके अलावा बीते सोमवार, 12 जनवरी को, NBCC की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, HSCC (India) लिमिटेड ने BEL (बीईएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर दस्तखत किए हैं. इस समझौते का मकसद हेल्थकेयर मन्यूफैक्चरिंग और उससे संबंधित सेवाओं में मिलकर काम करना और लंबे समय के लिए साझेदारी स्थापित करना है.

इस समझौते के मुताबिक, दोनों कंपनियां विभिन्न सेक्टरों में मिलकर काम करेंगी. इसमें मेडिकल डिवाइस बनाना और सप्लाई करना, स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना, IT और डिजिटल सॉल्यूशन, परामर्श और स्वास्थ्य परियोजनाओं का प्रबंधन शामिल है.

Mutual Funds ने बढ़ाई हिस्सेदारी

कंपनी में म्यूचुअल फंडों ने दिसंबर 2025 की तिमाही के दौरान अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाया है. ट्रेंडलाइन के अनुसार, उन्होंने अपनी हिस्सेदारी को 5.90% से बढ़ाकर 7.30% कर दिया है. यह दिखाता है कि स्टॉक में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है.

क्या करें निवेशक

अब आखिर में निवेशकों का सवाल होता है की शेयर में क्या करना चाहिए, ऐसे में आपको बता दें की जब आप निवेश या ट्रेड करें एक बार ख़ुद भी रिसर्च कर लें उसके बाद ही निवेश करें या अगर आप नहीं कर पा रहे हैं तो किसी फाइनेंशियल एडवाइजर की सहायता भी ले सकते हैं.

Exit mobile version