Site icon SHABD SANCHI

मंडे को DMart समेत ये शेयर रहेंगे इंवेस्टर्स के रडार पर, कमाई का है शानदार मौका!

Hand pointing at stock market chart on digital screen representing equity market analysis

Stocks to Watch Today: बीते कारोबारी दिन यानी शु्क्रवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. शुक्रवार को Sensex ने 84,022 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,576 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं Nifty 50 ने शुक्रवार को 25,683 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,683 के लेवल पर बंद हुआ.

गौरतलब है कि, पिछले दो दिनों में कई कंपनियों ने अपना कॉर्पोरेट अपडेट दिया है, जिसके कारण सोमवार यानी आज निवेशकों की नज़र इन शेयरों पर रहने वाली है. ऐसे में आइए इन स्टॉक के बारे में जानते हैं.

DMart Share News

आपको बता दें कि, दिसंबर तिमाही में DMart की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स का मुनाफा पिछले साल की तुलना में 17% बढ़कर 856 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल के 733 करोड़ रुपये से अधिक है. कंपनी के राजस्व में 13.3% की बढ़ोतरी हुई और यह पिछले साल की इसी तिमाही के 15,972 करोड़ रुपये से बढ़कर 18,101 करोड़ रुपये हो गया. इससे पहले, वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के अपने अपडेट में, एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने बताया था कि उसका स्टैंडअलोन रेवेन्यू 17,612 करोड़ रुपये था, जो पिछले साल की तुलना में 13% अधिक है.

Lloyds Engineering Share News

Lloyds Engineering ने USA स्थित कंपनी द मटेरियल वर्क्स लिमिटेड के साथ एक खरीद समझौता किया है. इस समझौते के तहत, लॉयड्स इंजीनियरिंग, TMW के स्वामित्व वाली पेटेंट तकनीक का इस्तेमाल करके ईपीएस जेनरेशन 4 सेल का डिजाइन, निर्माण और बिक्री करेगी. लॉयड्स इंजीनियरिंग को चीन, मकाऊ, हांगकांग, ताइवान और इलिनोइस के रेड बड से 350 मील के दायरे में आने वाले इलाक़ों को छोड़कर, दुनिया भर में इन प्रोडक्ट को बेचने की अनुमति है.

Vedanta Share News

वेदांता ने घोषणा की है कि नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई बेंच ने उसकी कुछ सहायक कंपनियों से संबंधित एक व्यवस्था योजना को मंजूरी दे दी है. इन सहायक कंपनियों में तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (TSPL), वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड, माल्को एनर्जी लिमिटेड, वेदांता बेस मेटल्स लिमिटेड और वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड शामिल हैं.

PTC Industries Share News

PTC इंडस्ट्रीज ने बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, एयरोलॉय टेक्नोलॉजीज को जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन से एक ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर ब्लू ओरिजिन के न्यू ग्लेन रॉकेट के बीई-4 इंजन में इस्तेमाल होने वाले बड़े, ज्यादा ताकत वाले धातु के पुर्जों को विकसित करने और सप्लाई करने के लिए है.

Tejas Networks Share

भारतीय टेलीकॉम इक्विपमेंट कंपनी तेजस नेटवर्क्स ने लगातार दूसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में 196.55 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा दर्ज किया है. यह घाटा मुख्य रूप से बिक्री में गिरावट के कारण हुआ, जिसमें सरकारी स्वामित्व वाली बीएसएनएल के कुछ ऑर्डर में देरी भी शामिल है.

सबसे जरूरी सवाल क्या?

निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए सबसे जरूरी सवाल ये है की आखिर इन शेयरों में पैसे बनाने हैं तो क्या खरीदारी कर सकते हैं. गौरतलब है कि, सबसे पहले तो आप यह देखें की आखिर इन स्टॉक्स को लेकर क्या क्या खबरें चल रही हैं, उसके बाद आप खुद भी उन खबरों पर रिसर्च कर लें अगर सब सही है तो फिर आप निवेश या ट्रेडिंग के लिए पोजिशन बना सकते हैं. हालांकि बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो नये होते हैं बाजार में ऐसे में वो किसी वित्तीय जानकार से मदद ले सकते हैं.

Exit mobile version