Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में शुरू किया गया स्टील बर्तन बैंक, जानिए क्या होगा लाभ

Steel utensils bank started in RewaSteel utensils bank started in Rewa

Steel utensils bank started in Rewa

Steel utensils bank started in Rewa: स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिंगल यूस प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने के लिए रीवा में स्टील बर्तन बैंक की स्थापना की गई है। यह कार्य स्वयंसेवी संस्था कल्पना कल्याण समिति द्वारा नगर पालिका निगम रीवा एवं मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मार्गदर्शन में किया गया है।

सिंगल यूस प्लास्टिक के विकल्प के रूप में स्टील बर्तन बैंक की स्थापना महामृत्युंजय काम्प्लेक्स की दुकान 17 में की गई है। जहां से लोग सामाजिक तथा धार्मिक आयोजनों के लिए निःशुल्क स्टील के बर्तन ले सकेंगे।

Exit mobile version