Site iconSite icon SHABD SANCHI

प्रदेश की मंत्री कृष्णा गौर ने रीवा में कहा, कांग्रेस महिला विरोधी

रीवा। रीवा के बीजेपी कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार की आदिम जाति कल्याण मंत्री कृष्णा गौर ने कांग्रेस को महिला विरोधी करार दिया है। उन्होने कहा कि देश की महिलाओं का राजनैतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिला आरक्षण बिल संसद में पेश किया। जिससे लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए सुरक्षित हो सकें, लेकिन कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दल के लोगो ने इस बिल को पारित नही होने दिया। कृष्णा गौर ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल देश की माताओं-बहनों का आपमान किया है और इसका जबाब देश की नारी शक्ति देगी।

प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

आदिम जाति कल्याण मंत्री कृष्णा गौर ने कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल को प्रियंका संविधान विरोधी बता रही है। वो कहती थी कि बेटी हूं बेटी की लड़ सकती हूं, उनका यह कहना महज दिखावा है, क्योकि जब बेटियों की बारी आई तो उनकी पार्टी ने इस बिल को पास नही होने दिया।

महिलाओं को राजनैतिक पंख लगने वाला बिल

मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को बीजेपी सरकार जो बिल संसद में लेकर आई थी वह महिलाओं को पंख लगाने वाला बिल था, लेकिन कांग्रेस और उसके विपक्षी सहयोगी दलों ने महिलाओं के इस अधिकार को छीनने का काम किए है। उन्होने कहा कि 2023 में पुराने अवरोद्ध को दूर करके सरकार ने यह बिल तैयार किया था। जिससे महिलाओं को उनका पूरा अधिकारी मिल सकें।

Exit mobile version