Site icon SHABD SANCHI

Rewa News : तेज ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचला, पत्नी की मौत, पति और दो बेटियां गंभीर

Speeding truck crushes family riding bike

Speeding truck crushes family riding bike

Speeding truck crushes family riding bike: रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र के बछेरा मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार परिवार की महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति और दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की जानकारी के अनुसार, प्रमिला पटेल निवासी ग्राम बरौं, थाना सेमरिया अपने पति भरत पटेल और दो छोटी बेटियों के साथ बाइक पर सवार होकर रीवा से घर लौट रही थीं।

जैसे ही बाइक सगरा थाने के बछेरा मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उससे भिड़ंत कर दी। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बाइक सवार चारों लोग उछलकर दूर जा गिरे और बाइक ट्रक के नीचे आ गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों ने प्रमिला पटेल को मृत घोषित कर दिया। पति भरत पटेल की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है, जबकि दोनों बेटियां खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज चल रहा है।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।यह हादसा एक बार फिर रीवा-मिर्जापुर मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा की कमी को उजागर करता है। स्थानीय लोग सड़क पर स्पीड ब्रेकर, बेहतर साइनेज और सख्त ट्रैफिक निगरानी की मांग कर रहे हैं।

Exit mobile version