Site iconSite icon SHABD SANCHI

मऊगंज में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

accidentaccident

accident

Speeding car hits bike rider in Mauganj: मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सुरेश साहू निवासी ग्राम निबुआ बीती शाम करीब 8 बजे ड्यूटी के बाद अपनी बाइक से गांव की ओर जा रहा था।

तभी लौर के समीप तभी तेज रफ्तारकार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सुरेश बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कार सहित वाहन चालक फरार हो गया, जिसका अब तक पता नहीं चला है।

Exit mobile version