Site iconSite icon SHABD SANCHI

विशेष न्यायाधीश ने केन्द्रीय जेल रीवा का किया भ्रमण

रीवा। रीवा जेल में बंद बंदियों के रहन-सहन, खान-पान एवं विधिक सहायता मिलने की जानकारी लेने के लिए विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट श्रीमती कंचन गुप्ता ने केन्दीय जेल रीवा का भ्रमण किया। उनके साथ सहित सेवा प्राधिकरण अभय मिश्रा, आरती तिवारी एवं अनीषमणि पाण्डेय तथा जेल अधिकारी शामिल रहें। न्याय विदों ने केन्द्रीय जेल का भ्रमण कर बंदियों की समस्या संबंध में पूंछतांछ की गई। केन्द्रीय जेल रीवा के महिला वार्ड में परिरूद्ध महिला बंदिनियों से भी जनकारी प्राप्त की गई। भ्रमण के दौरान जेल में परिरूद्ध बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। जेल अधीक्षक ने बंदियों को प्रदान किये जाने वाले भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वरोजगारमूलक प्रशिक्षण के विषय की जानकारी प्रदान की। भ्रमण के दौरान कानून प्रक्रिया के प्रावधान एवं जेल में परिरूद्ध बंदियों को विधिक सहायता प्राप्त किए जाने के संबंध में बताया गया। इस दौरान उप जेल अधीक्षक संजीव कुमार गेंदले योगेन्द्र पमार, श्याम सिंह कुशवाह आदि ने बंदियों के सबंध में जानकारी दिए।

Exit mobile version