यूपी। उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव साल 2027 में होने वाले है। जिसके चलते यूपी में चुनावी हलचल शुरू हो गई है। यूपी में कई बार सरकार बनाने वाली समाजवादी पार्टी के सुप्रिमों अखिलेष यादव नोएडा के दादरी से अपने चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत कर रहे है। वे यहां समाजवादी समानता-भाईचारा रैली का अयोजन करके पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक वोटों पर अपनी पकड़ बनाने में जुट गए है।
’पीएम का हुआ था कार्यक्रम
ज्ञात हो कि एक दिन पहले ही पीएम मोदी और सीएम योगी ने नोएडा एयरपोर्ट का शुभारंभ किए है। इस दौरान उन्होने राजनैतिक संदेश देन के साथ ही समाजवादी पार्टी पर निशाना साधे। तो वही अब समाजवादी पार्टी समानता-भाईचारा रैली करके पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 100 से अधिक सीटों पर अपना कायनात हासिल करने के लिए चुनावी शुरूआत में ही अपना बड़ा दाव चल दिया है।
दादरी इस लिए है महत्वपूर्ण
दरअसल पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 100 सीटों वाले इस क्षेत्र में गौतमबुद्ध नगर और आसपास का इलाका शहरी और ग्रामीण सामाजिक संरचना का मिश्रण है, जहां गुर्जर, जाट, मुस्लिम और ओबीसी मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इतना ही नही पिछलें चुनावों में बीजेपी इस क्षेत्र में मजबूत रही है। ऐसे में सपा के लिए यह इलाका राजनीतिक रूप से चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
भाजपा पर हमला, जातीय संतुलन पर फोकस
रैली के दौरान अखिलेश यादव भाजपा सरकार को घेरने के साथ-साथ जातीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश कर रहे है। इसके लिए उन्होने समानता-भाईचारा रैली का अयोजन करके पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक वर्ग को अपने पक्ष में करने के लिए दादरी क्षेत्र से चुनावी बिगुल बजा रहे है।

